Home Jharkhand *उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय मुखिया सम्मेलन का हुआ आयोजन।*
Jharkhand

*उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय मुखिया सम्मेलन का हुआ आयोजन।*

Share
Share

रिपोर्ट: ब्यूरो मंसूर खान के साथ आरीफ कुरैशी रामगढ़

आपकी योजना आपकी सरकार-आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत आयोजित होने वाले शिविरों को पूरे समय उपस्थित रहे जनप्रतिनिधि, कोई भी योग्य लाभुक योजना के लाभ से ना रहे वंचित

रामगढ़: झारखंड शिक्षा परियोजना द्वारा गुरुवार को उपायुक्त, रामगढ़ श्री चंदन कुमार की अध्यक्षता में छत्तरमांडू स्थित टाउन हॉल, रामगढ़ में जिला स्तरीय मुखिया सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान सर्वप्रथम उपायुक्त, जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुधा देवी, उप विकास आयुक्त श्री रोबिन टोप्पो सहित अन्य अतिथियों का पौधा देकर स्वागत किया गया जिसके उपरांत सभी ने दीप प्रज्वलित कर विधिवत रूप से सम्मेलन का शुभारंभ किया।**सम्मेलन के दौरान उपायुक्त ने झारखंड शिक्षा परियोजना द्वारा आयोजित मुखिया सम्मेलन में सभी जनप्रतिनिधियों को ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के स्तर में सुधार हेतु जनप्रतिनिधियों के योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहां की शिक्षा शेरनी का दूध है, जो भी इसे पिएगा वह दहाड़ेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा एकमात्र ऐसा रास्ता है जो की किसी भी ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे के भविष्य को पूरी तरह से बदल सकता है।

मौके पर उन्होंने स्वयं का उदाहरण देते हुए किसी भी बच्चों के जीवन में सही शिक्षा के महत्व पर सभी का ध्यान आकृष्ट किया। सम्मेलन के दौरान उपायुक्त ने सभी जनप्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्र में स्थित विद्यालयों का नियमित निरीक्षण, नियम अनुसार संचालन, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों के साथ बैठक, बच्चों का नियमित रूप से विद्यालय जाना आदि सुनिश्चित करने को लेकर कई आवश्यक जानकारियां दी वही उन्होंने जनप्रतिनिधियों को किसी भी प्रकार की समस्या आने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अथवा सीधा उपायुक्त के कार्यालय में आने की अपील की। सम्मेलन के दौरान उपायुक्त ने 24 नवंबर से शुरू हो रहे आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी जनप्रतिनिधियों को अपना योगदान देने की अपील की उन्होंने कहा कि सभी जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्र में आयोजित शिविर में जरूर उपस्थित हो और कोई भी योग्य लाभुक सरकार की योजना के लाभ से वंचित न रहे यह सुनिश्चित करें। साथ ही उपायुक्त ने शिविर के दौरान प्राप्त होने वाले आवेदनों के निष्पादन पर भी जनप्रतिनिधियों को अपनी नजर रखने की अपील की।**मुखिया सम्मेलन के दौरान जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुधा देवी ने सभी जनप्रतिनिधियों से झारखंड शिक्षा परियोजना द्वारा आयोजित मुखिया सम्मेलन के दौरान शिक्षा के स्तर में सुधार हेतु बताई गई बातों को अपने क्षेत्र में आम जनों तक पहुंचाने एवं प्रत्येक बच्चे का नियमित रूप से विद्यालय जाना सुनिश्चित करने में अपना योगदान देने की अपील की।**कार्यशाला के दौरान जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉक्टर असीम कुमार ने सभी जनप्रतिनिधियों से सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी आम जनों तक पहुंचाते हुए उन्हें लाभ दिलाने की अपील की वहीं उन्होंने आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आयोजित होने वाले शिविरों व उनके स्थान का व्यापक प्रचार प्रसार कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को सरकार की योजनाओं से लाभान्वित करने की अपील की।**सम्मेलन के दौरान शिक्षक श्री संजय अग्रवाल के द्वारा पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं व कार्यक्रमों की जानकारी जनप्रतिनिधियों को दी गई। सम्मेलन के दौरान स्वागत भाषण एवं विषय प्रवेश जिला शिक्षा पदाधिकारी श्रीमती नीलम शर्मा द्वारा किया गया वहीं मंच का संचालन शिक्षक श्री संजय राय एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला शिक्षा अधीक्षक श्री संजीत कुमार द्वारा किया गया।*

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveBokaroJharkhand

राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप में बोकारो का जलवा, झारखंड की बालिका टीम पहली बार बनी पूल चैंपियन

अरविंद कुमार बोकारो बोकारो। महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित 41वीं यूथ नेशनल...

ActiveBreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंड

जामताड़ा में दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेले का आयोजन, 55 युवाओं का ऑन-द-स्पॉट चयन

जामताड़ा: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री आलोक कुमार के निर्देश पर...

ActiveJharkhandRanchi

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि

रांची। महान स्वतंत्रता सेनानी एवं देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई...