Jharkhand

*आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार कार्यक्रम के मद्देनजर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का आयोजन।*

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट: ब्यूरो मंसूर खान के साथ आरीफ कुरैशी रामगढ़

रामगढ़: राज्य सरकार के 4 वर्ष पूरे होने के आलोक में 24 नवंबर 2023 से 29 दिसंबर 2023 तक आयोजित होने वाले “आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार” कार्यक्रम को लेकर गुरुवार को उपायुक्त, रामगढ़ श्री चंदन कुमार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का आयोजन किया गया।**वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान उपायुक्त ने शुक्रवार से शुरू हो रहे शिविरों के मद्देनजर संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारियों से अंतिम चरण की तैयारियों की जानकारी ली। मौके पर उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को संबंधित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति शिविर के दौरान सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। साथ ही जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों को अपने-अपने योजनाओं से संबंधित स्टॉल शिविर के दौरान लगाने एवं प्रतिनियुक्ति कर्मियों के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लाभुकों को योजनाओं से लाभान्वित करने का निर्देश दिया वहीं उपायुक्त ने कहा कि शिविर के दौरान प्राप्त होने वाले आवेदनों को यथासंभव शिविर के दौरान ही निष्पादित करने का प्रयास किया जाए वहीं जिन आवेदनों को शिविर के दौरान निष्पादित किया जाना संभव नहीं हो उन आवेदनों की नियमित मॉनीटरिंग कर संबंधित अधिकारी तीव्र गति से आवेदनों को निष्पादित करना सुनिश्चित करें।**शिविर के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों को सरकार की योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से उपायुक्त ने जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सहित सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अन्य अधिकारियों को व्यापक प्रचार प्रसार सुनिश्चित करने, शिविर से पूर्व संबंधित क्षेत्र में माइकिंग आदि कराने का निर्देश दिया वहीं शिविर के सफल आयोजन के लिए उपायुक्त ने शिविर शुरू होने के पूर्व ड्राई रन सुनिश्चित करते हुए सभी कार्यों का जायजा लेने का निर्देश दिया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान उप विकास आयुक्त, जिला स्तरीय वरीय अधिकारियों, अधिकारियों सहित अन्य उपस्थित थे।*

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
JamtadaJharkhand

फतेहपुर मॉडल डिग्री कॉलेज नाला में पहली बार लगा रक्तदान शिविर एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया 11 यूनिट रक्तदान

Khabar365newsसिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका के निर्देश पर शनिवार को नाला विधानसभा क्षेत्र...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने कुडू अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण,

Khabar365newsलोहरदगा से सद्दाम खान की रिपोर्ट लोहरदगा उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पद्मश्री डॉ. रामदयाल मुंडा की जयंती पर DSPMU में समारोह

Khabar365newsहेमंत अहीर की रिपोर्ट रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची के...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

पतरातू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु शनिवार को पतरातू थाना कांड संख्या 212/2026,...