Home Jharkhand *डीएमएफटी एवं पर्यटन विकास के तहत हो रहे कार्यों की उपायुक्त ने की समीक्षा*
Jharkhand

*डीएमएफटी एवं पर्यटन विकास के तहत हो रहे कार्यों की उपायुक्त ने की समीक्षा*

Share
Share

सुरक्षा दृष्टिकोण एवं यातायात नियंत्रण के उद्देश्य से शहर के 65 स्थानों पर लगाए जाएंगे कुल 172 सीसीटीवी कैमरे

रिपोर्ट: ब्यूरो मंसूर खान के साथ आरीफ कुरैशी रामगढ़

रामगढ़: डीएमएफटी एवं पर्यटन विकास के तहत हो रहे कार्यों को लेकर बुधवार को उपायुक्त, रामगढ़ श्री चंदन कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।**बैठक के दौरान उपायुक्त ने स्वास्थ्य समृद्धि वाहन परियोजना के तहत हो रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए जिले के और भी लोगों को स्वास्थ्य समृद्धि वाहन परियोजना का लाभ देने के उद्देश्य से एक अतिरिक्त वाहन शुरू करने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने के संबंध में सिविल सर्जन डॉक्टर महालक्ष्मी प्रसाद को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही उपायुक्त ने स्वास्थ्य समृद्धि वाहन का संचालन प्रभावी तरीके से करने का निर्देश दिया।**सदर अस्पताल रामगढ़ के समीप हेल्थ वेयरहाउस के निर्माण हेतु उपायुक्त ने सिविल सर्जन को जमीन की मापी से संबंधित प्रतिवेदन अंचल अधिकारी से प्राप्त कर अग्रतर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मौके पर सिविल सर्जन सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारियों को रामगढ़ जिला अंतर्गत विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रों में उपलब्ध स्वास्थ्य उपकरणों जिनका इस्तेमाल वर्तमान में किसी कारणवश नहीं हो रहा है के संचालन हेतु आवश्यक सामग्रियों आदि से संबंधित प्रतिवेदन तैयार कर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया वहीं उपायुक्त ने डीएमएफटी के तहत नवनियुक्त एएनएम जीएनएम का प्रशिक्षण कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया। सदर अस्पताल रामगढ़ के नए भवन में मॉड्यूलर ओटी स्थापित करने के तहत हुए कार्यों की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया वहीं उपायुक्त ने सदर अस्पताल सहित अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध दवाइयों की सूची से संबंधित डिस्प्ले कार्य अधिष्ठापन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।**बैठक के दौरान उपायुक्त सिविल सर्जन को सदर अस्पताल सहित अन्य सभी स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों व कर्मियों की उपस्थित बायोमेट्रिक के माध्यम से दर्ज करना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया नहीं उपायुक्त ने जिले के अन्य विभागों जिनमें वर्तमान में अधिकारियों व कर्मियों के द्वारा बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज नहीं की जा रही है उनमें बायोमेट्रिक उपस्थित सुनिश्चित करने हेतु एक माह के अंदर सभी प्रक्रियाएं पूरी करने का निर्देश दिया।**डीएमएफटी के माध्यम से संचालित गोट बैंक परियोजना की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने योजना के उद्देश्यों की परिपूर्ति हेतु लाभुकों के बीच जल्द से जल्द बकरियों का वितरण करने का निर्देश दिया। वही उपायुक्त ने उपविक विकास आयुक्त को नियमित रूप से गोट बैंक परियोजना के तहत हो रहे कार्यों की समीक्षा करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने उपविक विकास आयुक्त को जिले में आगामी कृषि मेले के आयोजन हेतु कृषि एवं अन्य संबद्ध विभागों के साथ बैठक कर कार्यों की समीक्षा करने का निर्देश दिया**ऑर्गेनिक फार्मिंग परियोजना की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने अब तक हुए कार्यों की जानकारी लेने के उपरांत शेष बचे 16 एकड़ भूमि पर भी ऑर्गेनिक तरीके से कृषि कार्य करने को लेकर आवश्यक निर्देश दिया।**जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने आरा एवं उरलुंग ग्रामीण जलापूर्ति योजना को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।**बैठक के दौरान उपायुक्त में सुरक्षा दृष्टिकोण एवं यातायात नियंत्रण के उद्देश्य से शहर के कुल 65 स्थलों पर 172 सीसीटीवी कैमरे डीएमएफटी के माध्यम से लगाने का निर्देश दिया। रामगढ़ शहर अंतर्गत थाना चौक, डीएस कंपलेक्स, आइसीआइसीआइ बैंक, बैंक ऑफ़ बड़ोदा, एचडीएफसी बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, झंडा चौक, सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया, तनिष्क ज्वेलर्स, भारतीय स्टेट बैंक, नारायणी कंपलेक्स, सुभाष चौक, छावनी परिषद कार्यालय, बिजुलिया मोड़, बस स्टैंड, ब्लॉक चौक, रामगढ़ कॉलेज गेट, टायर मोड, पटेल चौक, कोठार ओवर ब्रिज, बाजार समिति, नेहरू रोड, लोहार टोला, ट्रैक्टर स्टैंड, गुरुद्वारा, सेंट्रल मार्केट, झंडा चौक, एलआईसी कार्यालय, गोलपार चौक, बारगेन बाजार, आईलेक्स मॉल, नई सराय चौक, रांची रोड रेलवे ओवर ब्रिज के समीप, नई सराय अस्पताल के समीप, बरकाकाना रोड, बंजारी मंदिर के समीप होप हॉस्पिटल, व्यवहार न्यायालय, गुरु नानक स्कूल आदि क्षेत्रों में कुल 172 कैमरे लगाए जाएंगे।**उपायुक्त ने बिरसा बस स्टैंड के जीर्णोद्वार कार्यों एवं आईटीआई कैथा तक पहुंचपथ कार्यों को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।पर्यटन विकास के तहत जिले में हो रहे कार्यों की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने मायाटुंगरी पहाड़ पर्यटन स्थल पर मूलभूत सुविधाएं, शेड, रेलिंग, बैठने की व्यवस्था आदि पलानी झरना पर्यटन स्थल पर गार्ड वाल, पार्किंग व साईनेज बोर्ड, मां पंच वाहिनी मंदिर में० किचनशेड, मूलभूत सुविधाओं, पार्किंग, पेवर ब्लॉक, चैतन्य महाप्रभु मंदिर में मंदिर समिति स्थापित करते हुए विकास योजना तैयार करने का निर्देश दिया। इन सब के अलावा उपायुक्त ने बैठक के दौरान जिले में नए पर्यटन स्थलों को चिन्हित कर उन्हें विकसित करने हेतु कार्य करने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, जिला खनन पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंताओं सहित अन्य उपस्थित थे।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ब्रेकिंगActiveBreakingJharkhandझारखंडरांची

रांची में राज्य स्तरीय दिशा समिति की समीक्षा बैठक आयोजित,

रांची: राजधानी रांची में आज राज्य स्तरीय जिला विकास समन्वय एवं निगरानी...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए आकलन शिविर आयोजित

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड कार्यालय में ALIMCO (भारतीय...