JharkhandRanchi

डीएवी स्कूल खलारी में स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई गयी।

Share
Share
Khabar365news

युवावस्था को समाज और देश कल्याण के लिए समर्पित करें। :- डॉ कमलेश।

डकरा : डीएवी स्कूल खलारी में स्वामी विवेकानंद जयंती के रूप में राष्ट्रीय युवा दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य डॉ. कमलेश कुमार ने वरिष्ठ शिक्षक एवं पर्यवेक्षक कंचन सिंह के साथ संयुक्त रूप से स्वामी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ0 कमलेश ने प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि  स्वामी विवेकानंद जी की के जीवन दर्शन एवं शिक्षाओं को अपनाकर उनके सिद्धांतों पर चलने का विद्यार्थियों को आग्रह किया। कहा कि हम सभी अपने जीवन को विशेष रूप से युवावस्था को समाज और देश कल्याण के लिए समर्पित करें। वही श्री कंचन ने कहा कि स्वामी विवेकानंद विलक्षण प्रतिभा के धनी थे। उन्होंने अपने ज्ञान और बुद्धि के बल पर हिंदू धर्म और दर्शन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई। स्वामी जी ने अपने छोटे से जीवन काल में हिंदू धर्म को विदेश में प्रतिस्थापित किया। सस्वमी जी ने देशवासियों को आह्वान किया कि उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक अपने लक्ष्य की प्राप्ति नहीं हो जाए। विद्यार्थियों में कक्षा नवमी की छात्रा सुब्रा कुमारी ने अंग्रेजी में व चंचल कुमारी ने हिंदी में स्वामी जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला । मंच संचालन अंकिता कुमारी ने किया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingjamshedpurJharkhandझारखंडब्रेकिंग

MGM अस्पताल में 40 मिनट तक स्ट्रेचर का इंतजार,

Khabar365newsजमशेदपुर। MGM अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर में तेज रफ्तार बाइक बिजली खंभे से टकराई,

Khabar365newsजमशेदपुर। शहर में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

JPSC मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंचे अधिवक्ता पर सवाल,

Khabar365newsरांची। JPSC परीक्षा मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में झड़प मामले में ABVP नेता समेत 10 पर FIR,

Khabar365newsगिरिडीह। आंदोलन के दौरान हुई झड़प के मामले में पुलिस ने ABVP...