Crime

*कनीय अभियंता सुधांशु कुमार ने लगाई फांसी, जांच में जुटी रजरप्पा पुलिस*

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड में पंचायती राज विभाग में पदस्थापित कनीय अभियंता सुधांशु कुमार उम्र (30 वर्ष) का शव शनिवार को सीसीएल रजरप्पा प्रोजेक्ट के 1 बी /2 क्वार्टर में फांसी के फंदे से झूलता हुआ बरामद किया गया। वह रामगढ़ जिला के भदानीनगर का रहने वाला था। बताया जाता है 16 फरवरी को वह ड्यूटी से आने के बाद क्वार्टर में था। सुबह देर तक क्वार्टर का दरवाजा नहीं खुलने पर आज – पास के लोगों को चिंता हुई। साथ ही, इसके परिजन भी लगातार इसे फोन कर रहे थे। कॉल रिसीव नहीं करने पर परिजनों ने इसकी सूचना रजरप्पा थाना में दी। तत्पश्चात थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडेय सदलबल घटनास्थल पहुंचे और क्वार्टर का दरवाजा तोड़ कर अंदर घुसे। जिसके बाद मृतक के परिजनों के समक्ष कानूनी प्रक्रिया को पूर्ण करने के बाद शव को फांसी के फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। बताया जाता है कि बड़कीपोना निवासी किरण महतो रजरप्पा के टाउनशिप में कार्यरत है। इन्हीं के नाम पर क्वार्टर आवंटन है। जिसमें JE रहता था।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingCrimeJamtadaJharkhand

सालानपुर पुलिस ने लगभग एक करोड़ रुपए के ब्राउन शुगर पकड़ा, एक गिरफ्तार

Khabar365newsसालानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 510 ग्राम ब्राउन शुगर जिसकी कीमत लगभग...

BreakingCrimeHazaribaghJharkhand

बीमारी से बिरहोर युवक की मौत, पत्नी गंभीर, प्रशासन ने भेजी मेडिकल टीम

Khabar365newsहजारीबाग: स्वतंत्रता दिवस के दिन इचाक प्रखंड के सिजुआ बिरहोर टोला में...

BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पीवीयूएनएल में कार्य के दौरान दुर्घटना में संविदा कर्मी की मृत्यु

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (पीवीयूएनएल)...

BreakingCrimeJharkhandSocial

बिग ब्रेकिंगझारखंड का कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा पुलिस एनकाउंटर में ढेर

Khabar365newsसाहिबगंज से धनबाद जेल शिफ्टिंग के दौरान जामताड़ा में हुई मुठभेड़टॉयलेट के...