Home Jharkhand *मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को लेकर उपायुक्त ने की जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक*
Jharkhand

*मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को लेकर उपायुक्त ने की जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक*

Share
Share

रामगढ़: में मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अंतर्गत फ़ाइलेरिया उन्मूलन अभियान को लेकर आज शनिवार को उपायुक्त, रामगढ़ श्री चंदन कुमार की अध्यक्षता में रामगढ़ समाहरणालय में द्वितीय जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक का आयोजन किया गया।**बैठक के दौरान उपायुक्त को जानकारी दी गई मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम अंतर्गत फ़ाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत दिनांक 10 फरवरी से 25 फरवरी तक 1068687 लोगों को एल्बेंडाजोल एवं डीइसी की दवा खिलाने के लक्ष्य के विरुद्ध 5.7 लाख लोगों को अब तक फ़ाइलेरिया रोधी दवाइयां खिलाने का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु कुल 2392 ड्रग डिस्ट्रीब्यूटर्स एवं 131 सुपरवाइजर्स को चयनित किया गया है।**बैठक के दौरान उपायुक्त ने लक्ष्य की प्राप्ति हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर तैयार किए गए माइक्रो प्लान के अनुरोध कार्य करने का निर्देश दिया इसके साथ ही उपायुक्त ने सभी विभागों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए शत प्रतिशत अधिकारियों, कर्मियों को भी फाइलेरिया रोधी दवाइयां खिलाना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मौके पर उपायुक्त ने फाइलेरिया रोग को लेकर आम जनों को जागरूक करने के उद्देश्य से फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का व्यापक प्रचार प्रसार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया वहीं उन्होंने सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को कार्यक्रम के दौरान किए जा रहे कार्यों के नियमित निगरानी करने का भी निर्देश दिया।*

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ब्रेकिंगActiveBreakingJharkhandझारखंडरांची

रांची में राज्य स्तरीय दिशा समिति की समीक्षा बैठक आयोजित,

रांची: राजधानी रांची में आज राज्य स्तरीय जिला विकास समन्वय एवं निगरानी...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए आकलन शिविर आयोजित

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड कार्यालय में ALIMCO (भारतीय...