CrimeJharkhand

रामगढ़ चैंबर भवन में चोरी

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ चेंबर के पदाधिकारियों ने एसपी से मुलाकात कर चोरी की घटनाओं को रोकने की मांग की थी

रामगढ़l जिला में पिछले कुछ महीनो से चोरी की घटनाओं में जबरदस्त उछाल आई हैl रामगढ़ पुलिस की निष्क्रियता का चोर और अपराधी किस्म के लोग सीधा फायदा उठा रहे हैंl जिससे कि रामगढ़ शहर सहित पूरे कोयलांचल में लोग अब त्राहिमाम करने लगे हैंl शहर में पिछले कुछ महीनो में हुई बड़ी चोरी की घटना के बाद रामगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारी ने जिला के पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर चोरी की घटनाओं को रोकने की मांग किया थाl लेकिन बीती रात चोरों ने रामगढ़ चैंबर भवन में ही चोरी की घटना को अंजाम देकर चेंबर को सबक सिखाया हैl पूरे क्षेत्र में पिछले कुछ महीनो में कई बड़ी चोरी की घटना घटी हैl किसी भी मामले का पुलिस अब तक उद्वेदन नहीं कर पाई हैl जिसके कारण चोरी करने वाले अपराधी किस्म के लोगों का मनोबल बढ़ा हुआ हैl

जानकारी के अनुसार शहर के बिजुलिया में स्थित रामगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के कार्यालय में बीते रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया हैl इस संबंध में रामगढ़ चैंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सचिव मनोज चतुर्वेदी ने रामगढ़ थाना को लिखित सूचना दी हैl रामगढ़ चेंबर के सचिव द्वारा रामगढ़ थाना को सूचना दिए जाने के बाद रामगढ़ थाना प्रभारी अजय कुमार पुलिस कर्मियों के साथ चैंबर भवन पहुंचकर जांच पड़ताल कियाl रामगढ़ चैंबर द्वारा रामगढ़ थाना पुलिस को जानकारी दी गई है कि 19 फरवरी की रात को कुछ सामाजिक तत्वों द्वारा चेंबर भवन के ताला को तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया हैl चोरों ने रामगढ़ चैंबर भवन से एक साइड कंपनी की दो बैटरी और इनवर्टर की चोरी की हैl हालांकि चोरों ने चेंबर के अलमीरा को तोड़कर सामान की खोजबीन किया हैl
रामगढ़ चैंबर भवन में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देकर व्यावसायिक संस्था को खुले आम चुनौती दिया हैl रामगढ़ चेंबर में चोरी की घटना कोई बड़ी बात नहीं हैl पिछले कुछ महीनो से रामगढ़ शहर में पुलिसिया व्यवस्था नहीं के बराबर रह गई हैl हालांकि ने वर्तमान थाना प्रभारी रोहित कुमार महतो के स्थानांतरण होने के बाद ने थाना प्रभारी अजय कुमार ने पदभार ग्रहण किया हैl नए थाना प्रभारी कुछ समझ पाए तब तक लगातार चोरी की घटनाएं घट रही हैl रामगढ़ के नए थाना प्रभारी को चोरों ने खुली चुनौती दे रखी हैl

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

विधायक रोशन लाल चौधरी ने अंग वस्त्र देकर कुडमी अधिकार रैली के लिए रवाना किया।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु बृहद झारखण्ड कुड़मी समन्वय समिति द्वारा...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में चार बच्चे एक साथ लापता, इलाके में मचा हड़कंप

Khabar365newsरांची : राजधानी के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुकम रोड नंबर-05 से...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में रिवाल्वर की नोंक पर अपराधियों ने लूटे 3.5 लाख नगदी समेत 4 लाख के आभूषण

Khabar365newsगिरिडीह स्थित बिरनी प्रखंड के भरकट्टा ओपी क्षेत्र में एक सोनार व्यवसायी...