JharkhandRanchi

केंद्रीय जाँच एजेंसी के खिलाफ झामुमो का उपवास का 6वां दिन

Share
Share
Khabar365news


हेमन्त सोरेन को केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा जांच एजेंसियों के सहारे लगातार प्रताड़ित कर झूठे केस मे जेल भेजे जाने के विरोध मे रांची के मोरहाबादी मैदान स्थित बापू वाटिका के समक्ष झामुमो का “उपवास” कार्यक्रम 6वें दिन (सोमवार) को भी जारी रहा :

◆ संघर्ष का हमारा परिचय रहा है, उपवास का यह 6वां दिन तो शुरुआत है 6 हज़ार दिन भी रहे तो यह संघर्ष जारी रहेगा : श्री सुप्रियो भट्टाचार्य जी (केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता झामुमो)रांची के मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका के समक्ष उपवास कार्यक्रम झामुमो सरायकेला- खरसावां जिलाध्यक्ष श्री डॉ सुभेंदु महतो जी की अध्यक्षता मे संपन्न हुआ। जिसमे सरायकेला- खरसावां जिला समिति के साथ रांची जिला अध्यक्ष मुस्ताक आलम जी के नेतृत्व मे रांची जिला समिति शामिल हुई। इस कार्यक्रम मे पार्टी के केंद्रीय पदाधिकारी, केंद्रीय सदस्य, जिला के पदाधिकारी, सभी वर्ग संगठनों और प्रखंडों व पंचायत के पदाधिकारी शामिल हुए।

◆ झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता श्री सुप्रियो भट्टाचार्य जी ने कहा कि संघर्ष का हमारा लंबा परिचय रहा है। राज्य मे सामंतवादी ताकत और शोसकों की यह फितरत रही है कि कैसे झारखंड को लूटा जाय झारखंडियों को लूटा जाय और यहां के खनिज संपदा पर अपना कब्जा जमाया जाय। और इसी के खिलाफ हेमंत सोरेन जी ने अपनी लड़ाई को तेज किया, तो इनको लगा कि इस आवाज को दबाना चाहिए और जेल में डालना चाहिए। लेकिन इनको पता होना चाहिए कि यहां का बच्चा बच्चा हेमंत सोरेन है, उनके अंदर जो खून दौड़ रहा है वह यहा के आंदोलनकारियों का खून है।

◆ मौके पर सरायकेला- खरसावां जिलाध्यक्ष श्री डॉ सुभेंदु महतो जी ने कहा संघर्ष की बदौलत हमने माननीय दिशोम गुरु श्री शिबू सोरेन जी के नेतृत्व में यह अलग झारखंड राज्य पाया और जिसको बहुत ही अच्छे ढंग से माननीय हेमंत सोरेन जी राज्य के अंतिम व्यक्ति तक सभी जन कल्याणकारी योजना पहुंचने का काम कर रहे थे और यही बात केंद्र सरकार को हजम नहीं हुई। और गलत ढंग से जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर हमारे नेता हेमंत सोरेन जी को जेल भेजने का काम किया है, जिससे झारखंड के लोगों के जनभावना को बहुत ठेस पहुंचा है और इसी के तहत आज सरायकेला खरसावां जिला के तरफ से रांची में यहां उपवास का कार्यक्रम हुआ है जिसमें रांची जिला समिति भी शामिल हुई है।

◆ रांची जिला अध्यक्ष मुस्ताक आलम जी ने कहा उपवास कार्यक्रम का आज 6वां दिन है और आज सरायकेला खरसावां जिला अध्यक्ष डॉ सुभेंदु महतो जी की अध्यक्षता में हो रहे इस कार्यक्रम में रांची जिला समिति भी शामिल हुई है। उपवास कार्यक्रम से केंद्र सरकार पर तो बहुत ज्यादा असर इसलिए नहीं पड़ेगा क्योंकि उन्होंने साजिश के तहत यह सब काम किया है लेकिन उनके सेहत पर जरूर असर पड़ेगा। राज्य की जनता सब कुछ देख रही है कि किस तरह से एक अच्छे मुख्यमंत्री को पद से हटा कर गिरफ्तार करके जेल में डाला गया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर के न्याय यात्रा निकाल रहे हैं और हम सभी यहां इस उपवास कार्यक्रम में हैं जिसका बहुत ही बृहद असर कर रहा है।

◆ मौके पर रांची जिला अध्यक्ष मुस्ताक आलम जी ने सरायकेला खरसावां जिला अध्यक्ष डॉ शुभेंदु महतो जी एवं महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पिंकी मंडल को जूस पिलाकर उनका उपवास तोड़वाया।

◆ उपवास कार्यक्रम मे मुख्य रूप से केंद्रीय सदस्य समनूर मंसूरी, सुशीला एक्का, सरायकेला- खरसावां से केंद्रीय सदस्य रंजीत प्रधान, पप्पू वर्मा, गणेश चौधरी, रांची जिला सचिव डॉ हेमलाल मेहता, जिला उपाध्यक्ष अश्विनी शर्मा, कलाम आजाद, जनक नायक, बीरु तिर्की, बीरु साहू, रामानन्द बेदिया, संगठन सचिव आदिल इमाम, जिला प्रवक्ता अरविन्द सिंह देवल, रामशरण तिर्की, अफरोज आलम, मंटू लाला, अरुण वर्मा,
महिला मोर्चा सरायकेला अध्यक्ष पिंकी मंडल, सचिव रानी हेंब्रम, उपाध्यक्ष अनिता टुडू, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नयनतारा उरांव, कुदुस अंसारी, सराइकेला नगर अध्यक्ष सूर्य राय सिंहदेव, सरायकेला जिला अल्पसंख्यक कोषाध्यक्ष मोहर्रम अली, महिला मोर्चा से रोहिणी दास, ममता बेज, जिला संगठन सचिव धरमू गोप, रतिश द्विवेदी, जीत गुप्ता, महादेव मुंडा, मो असलम, शेख सहाबुद्दीन, सरायकेला आदित्यपुर नगर अध्यक्ष दीपक मंडल, सचिव संजय दास, संगठन सचिव घनश्याम मंडल, रांची जिला संयुक्त सचिव सुजित उपाध्याय, कैथरीना तिर्की, जिला उपाध्यक्ष सालो देवी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष फरीद खान, उपाध्यक्ष परवेज आलम सचिन सुजीत कुजूर, कोषाध्यक्ष विलियम रिचर्ड लकड़ा, युवा मोर्चा रांची जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, सचिव सोनू मुंडा, कोषाध्यक्ष अजीत नायक, परिचित महतो, अमृत महतो, बिरेंद्र प्रधान, गुरुचरण मुखी, लक्ष्मण महतो, युवा मोर्चा रांची संगठन सचिव विश्वजीत गोप, पुष्पा बरदेवा, महिला मोर्चा रांची महानगर अध्यक्ष संध्या गुड़िया, उपाध्यक्ष सुषमा बरदेवा, लीना वर्मा, संगठन सचिव राधा हेंब्रम, राधा बाउरी, अभी मुखी, सुभाष करवा, गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष जगदीश महतो, उपाध्यक्ष बीटी दास, सचिव मंगल मांझी, सह सचिव राजेश गोप, परविंदर नामधारी, मंटू पांडे, राजेश सिंह, कयूम अंसारी, किसान मोर्चा रांची जिलाध्यक्ष झब्बूलाल महतो, सचिव सज्जाद अंसारी, कोषाध्यक्ष माइकल रुंडा, ओरमांझी प्रखंड सचिव नरेश यादव, रामकिशोर नायक, मकबूल अंसारी, नसीम अंसारी, शिवशंकर महतो, कृष्णा साहू, नंदकिशोर ठाकुर, गोपाल पांडे, सोहेल खान, सलमान अली, कांके प्रखंड सचिव नवीन तिर्की, आबिद अंसारी, सरायकेला राजनगर प्रखंड अध्यक्ष रामजीत हांसदा, कुकडू प्रखंड अध्यक्ष इंद्रजीत महतो, नंदकिशोर सिंह चंदेल, लक्ष्मण राम, राकेश वर्मा, वसीम खान, छात्र मोर्चा रांची विश्वविद्यालय अध्यक्ष अमन तिवारी, सचिव असद फराज टिंकू, संगठन सचिव इरफ़ान ख़ान, उपाध्यक्ष अतिकुर रहमान, अमन ठाकुर, अल्ताफ राजा, भास्कर महतो, सद्दाम, आसिफ, परवेज, कोषाध्यक्ष राहुल मुंडा, कासिफ रजा, भोलू मलिक, विजय रविदास, ओम शर्मा, नीरज वर्मा, बबलू एवं अन्य सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल हुए।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

जयराम-थाना प्रभारी विवाद पर शैलेंद्र महतो का सवाल,

Khabar365newsरांची। जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी से जुड़े विवाद को लेकर...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

परीक्षा धांधली केस में विशेष अदालत गठित, हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई

Khabar365newsरांची। परीक्षा में कथित धांधली से जुड़े मामले में झारखंड हाईकोर्ट के...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

बोकारो में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत; 2 गंभीर

Khabar365newsबोकारो। जिले में बारिश और अंधेरे के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में देर रात पुलिस की सख्ती, जगह-जगह चला चेकिंग अभियान

Khabar365newsरांची। अपराध पर रोकथाम और सड़क सुरक्षा को लेकर रांची पुलिस ने...