Home Ranchi आम लोगों से अधिक टिकट शुल्क पुराने जेल पार्क में लेने पर विरोध प्रदर्शन
Ranchi

आम लोगों से अधिक टिकट शुल्क पुराने जेल पार्क में लेने पर विरोध प्रदर्शन

Share
Share

पुराने जेल पार्क (बिरसा मुण्डा स्मृति पार्क) में आम लोगों से अधिक टिकट शुल्क, स्थानीय को रोजगार एवं मॉर्निंग वॉकरों के लिए निःशुल्क पार्क खोलने के मुद्दे को लेकर बिरसा मुण्डा प्रतिमा निर्माण समिति के सदस्यों ने पार्क के मुख्य द्वार में विरोध प्रदर्शन किया

समिति के अध्यक्ष रवि मुण्डा ने कहा कि जिस उद्देश्य के साथ भगवान मुण्डा संग्रहालय केन्द्र सरकार ने बनवाया था, ताकि राज्य के आमजन युवा पीढ़ी झारखण्ड के क्रांतिकारियों के जीवनी को जान सके, पर राज्य सरकार इसको व्यवसाय करने पर तुली है। टिकट दर इतना ज्यादा रख दिया गया है कि आम लोग इस पर नहीं के बराबर आ रहे हैंजिससे कि लोग एवं युवा पीढ़ी क्रांतिकारियों के जीवनी से दुर होते जा रहे हैं

समिति की शुरू से ही मांग रही है कि स्थानीय को प्राथमिकता दी जाए, पर जल जंगल जमीन की बात करने वाली सरकार इस पार्क को कोलकाता की कंपनी को देकर स्थानीय लोगों के साथ धोखा देने का कार्य किया है। शहर के सभी भी पार्क में लोगों को निःशुल्क मॉर्निंग वॉर्क की सुविधा दी गयी हैपर यह पहला पार्क है कि जहाँ मॉर्निंग वॉर्क करने के लिए भी 500/- रूपया शुल्क देने की बात कही जाती है। समिति इसका पुरजोर विरोध करती है। समिति की कुछ मांगे हैं स्थानियों की सहभागिता को जोड़ते हुए रोजगार देने का कार्य करेंगे, टिकट शुल्क कम किया जाय, पार्किंग शुल्क कम किया जाय, मॉर्निंग वॉकरो के लिए सुबह 6:00 बजे से 9:00 बजे तक निःशुल्क किया जाय, इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विश्वजीत भट्टाचार्य, संयज वर्मा, विकास संगा, आषिष लिण्डा, बादल नायक, रोशन मुण्डा, राजा लिण्डा, अर्जुन पाहान, अनिकेत गुप्ता, शुभम कुमार, मनिष जायसवाल, प्रकाश, अजय निषाद, भोलू मुण्डा, राहुल, पुनम टोप्पो आदि अन्य उपस्थित थे

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
JharkhandRanchi

छोटनी कुमारी ने महाविद्यालय को गौरवान्वित किया है – डॉ दीपिका टोप्पो

राँची : डोरंडा महाविद्यालय, राँची के नागपुरी विभाग की स्नातक सेमेस्टर -2...

JharkhandRanchi

श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर की समय-सारणी में बदलाव

रांची। संत शिरोमणि सदानंद महाराज जी के सानिध्य में एम.आर.एस. श्री कृष्ण...

JharkhandActiveBreakingRanchi

जेपीएससी गड़बड़ी, दो को याचिका ठुकरायी

रांची। 14वीं जेपीएससी गड़बड़ी मामले में आरोपी ऋतिक और पंकज प्रसून की...