Home Jharkhand jmm द्वारा उपवास कार्यक्रम का आज 7वां दिन
JharkhandPoliticalRanchi

jmm द्वारा उपवास कार्यक्रम का आज 7वां दिन

Share
Share

पूर्व मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा जांच एजेंसियों के सहारे लगातार प्रताड़ित कर झूठे केस मे जेल भेजे जाने के विरोध मे रांची के मोरहाबादी मैदान स्थित बापू वाटिका के समक्ष झामुमो का “उपवास” कार्यक्रम 7वें दिन (बुधवार) को भी जारी रहा ।

उपवास कार्यक्रम मे मुख्य रूप से
हजारीबाग से केंद्रीय सचिव सह हजारीबाग के मुख्य संरक्षक प्रभारी सह परिवहन प्राधिकार के सदस्य झारखंड प्रदेश के संजीव बेदिया के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए।

उन्होंने बताया कि संघर्ष का हमारा परिचय रहा है, उपवास का यह 7वां दिन तो शुरुआत है 7 हज़ार दिन भी रहे तो यह संघर्ष जारी रहेगा संजीव बेदिया।

इस कार्यक्रम में रांची जिला समिती भी शामिल हुई। इस कार्यक्रम मे पार्टी के केंद्रीय पदाधिकारी, केंद्रीय सदस्य, जिला के पदाधिकारी, सभी वर्ग संगठनों और प्रखंडों व पंचायत के पदाधिकारी शामिल हुए।

झामुमो के नेताओ ने कहा कि संघर्ष का हमारा लंबा परिचय रहा है। राज्य मे सामंतवादी ताकत और शोसकों की यह फितरत रही है कि कैसे झारखंड को लूटा जाय झारखंडियों को लूटा जाय और यहां के खनिज संपदा पर अपना कब्जा जमाया जाय। और इसी के खिलाफ हेमंत सोरेन ने अपनी लड़ाई को तेज किया, तो इनको लगा कि इस आवाज को दबाना चाहिए और जेल में डालना चाहिए। लेकिन इनको पता होना चाहिए कि यहां का बच्चा बच्चा हेमंत सोरेन है, उनके अंदर जो खून दौड़ रहा है वह यहा के आंदोलनकारियों का खून है।

मौके पर हजारीबाग के संजीव बेदिया ने कहा संघर्ष की बदौलत हमने माननीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन के नेतृत्व में यह अलग झारखंड राज्य पाया और जिसको बहुत ही अच्छे ढंग से हेमंत सोरेन राज्य के अंतिम व्यक्ति तक सभी जन कल्याणकारी योजना पहुंचने का काम कर रहे थे और यही बात केंद्र सरकार को हजम नहीं हुई। और गलत ढंग से जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर हमारे नेता हेमंत सोरेन को जेल भेजने का काम किया है, जिससे झारखंड के लोगों के जनभावना को बहुत ठेस पहुंचा है और इसी के तहत आज हजारीबाग जिला के तरफ से रांची में यहां उपवास का कार्यक्रम हुआ है जिसमें रांची जिला समिति भी शामिल हुई है।

वही कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रांची जिला अध्यक्ष मुस्ताक आलम ने कहा उपवास कार्यक्रम का आज 7वां दिन है और हजारीबाग जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में हो रहे इस कार्यक्रम में रांची जिला समिति भी शामिल हुई है। उपवास कार्यक्रम से केंद्र सरकार पर तो बहुत ज्यादा असर इसलिए नहीं पड़ेगा क्योंकि उन्होंने साजिश के तहत यह सब काम किया है लेकिन उनके सेहत पर जरूर असर पड़ेगा। राज्य की जनता सब कुछ देख रही है कि किस तरह से एक अच्छे मुख्यमंत्री को पद से हटा कर गिरफ्तार करके जेल में डाला गया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर के न्याय यात्रा निकाल रहे हैं और हम सभी यहां इस उपवास कार्यक्रम में हैं जिसका बहुत ही बृहद असर कर रहा है।

कार्यक्रम में केंद्रीय सचिव सह हजारीबाग के मुख्य संरक्षक संजीव बेदिया, गौरव पटेल, संजय सिंह, नीलकंठ महतो, मुकेश रावत, शंकर साहू, राजा खान, उज्जवल सिंह, विनेश पासवान, लखन महतो, सूरज बेसरा, विनोद हेंब्रम, संतोष सिंह, जितेंद्र बेदिया, विनोद बेदिया, संजय करमाली, इजहार अंसारी, यासीन खान, कुदुल अंसारी, सरफराज अहमद, वीरेंद्र राणा, कमाल कुरेशी, रामकिशोर मुर्मू, सलीम अंसारी, शोएब अख्तर, वसीम खान,सुशीला एक्का,केंद्रीय सदस्य रंजीत प्रधान, पप्पू वर्मा, गणेश चौधरी, रांची जिला सचिव डॉ हेमलाल मेहता, जिला उपाध्यक्ष अश्विनी शर्मा, के साथ हजारों कार्यकर्ता शामिल रहे

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
DHANBADJharkhand

सूर्य सिंह बेसरा पर जानलेवा हमले के विरोध में झारखंड आंदोलनकारियों का धरना

सीबीआई जांच, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और बेसरा को सुरक्षा गार्ड उपलब्ध...

JharkhandRanchi

छोटनी कुमारी ने महाविद्यालय को गौरवान्वित किया है – डॉ दीपिका टोप्पो

राँची : डोरंडा महाविद्यालय, राँची के नागपुरी विभाग की स्नातक सेमेस्टर -2...

JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

रेलवे में कार्यरत युवक की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रेल पटरी पर कार्य करने के...