Home Jharkhand मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झारखंड श्री के रवि कुमार ने किया रामगढ़ जिले का दौरा, समाहरणालय सभाकक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त सहित अन्य अधिकारियों व बीएलओ सुपरवाइजर्स के साथ की बैठक
Jharkhand

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झारखंड श्री के रवि कुमार ने किया रामगढ़ जिले का दौरा, समाहरणालय सभाकक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त सहित अन्य अधिकारियों व बीएलओ सुपरवाइजर्स के साथ की बैठक

Share
Share

रिपोर्ट: मंसूर खान ब्यूरो के साथ आरीफ कुरैशी रामगढ़ की रिपोर्ट

रामगढ़: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झारखंड श्री के रवि कुमार ने शुक्रवार को रामगढ़ जिले का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने समाहरणालय सभाकक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त सहित अन्य अधिकारियों व बीएलओ सुपरवाइजर्स के साथ बैठक की।

बैठक के दौरान मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2023 के दौरान हुए कार्यों की समीक्षा करते हुए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी बीएलओ सुपरवाइजर्स को उनके उनके क्षेत्रों में लोगों के घरों तक जाकर पुनः सर्वे करते हुए प्रत्येक योग्य मतदाता का नाम मतदाता सूची में जोड़ने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया वही संभावित उपचुनाव के मद्देनजर श्री कुमार ने सभी बीएलओ सुपरवाइजर्स को विगत एक वर्ष में मतदाता सूची से हटाए गए मतदाताओं के नाम की जांच करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश दिए साथ ही उन्होंने उप चुनाव संपन्न होने तक किसी भी मतदाता का नाम मतदाता सूची से ना हटाने का निर्देश दिया।बैठक के दौरान श्री कुमार ने सभी बीएलओ सुपरवाइजर्स को उनके उनके क्षेत्रों में स्थित मतदान केंद्रों का स्थल निरीक्षण कर इससे संबंधित प्रतिवेदन जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया वहीं उन्होंने गरुड़ एप में मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं से संबंधित जानकारियां अपलोड करने का निर्देश दिया।श्री कुमार ने सभी बीएलओ सुपरवाइजर्स को उनके उनके क्षेत्रों में 80 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का उनके घरों तक जाकर सर्वे करने एवं उनसे संबंधित जानकारियां अद्यतन रखने का निर्देश।मौके पर श्री कुमार ने सभी बीएलओ सुपरवाइजर्स को लोगों को वोटर हेल्पलाइन एप को इस्तेमाल करने व इसके फायदों के प्रति उन्हें जागरूक करने तथा सभी मतदाताओं का आधार कार्ड वोटर आईडी कार्ड से लिंक करने का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया।संभावित उपचुनाव के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने चुनाव के दौरान ध्यान देने योग्य महत्वपूर्ण विषयों एवं चुनाव के दौरान कार्य करने के संबंध में सभी को कई आवश्यक जानकारियां व निर्देश दिए। मौके पर उन्होंने कम्युनिकेशन प्लान, एफएलसी, सेक्टर मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति, मॉडल कोड आफ कंडक्ट, चेक पोस्ट निर्धारण, चुनाव के दौरान विभिन्न कोषांगों का गठन एवं उनके कार्य, मतदाता जागरूकता कार्यक्रम सहित अन्य कार्यों के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए।बैठक के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी 23 रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र मोहम्मद जावेद हुसैन, ओएसडी टू सीईओ मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग श्रीमती गीता चौबे, अवर सचिव मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग श्री देव दास दत्ता, भूमि सुधार उप समाहर्ता सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी 22 बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र श्री मनोज कुमार रंजन, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री विशाल कुमार, सिस्टम एनालिस्ट मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग सैयद आमिर जमील, मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग से कुमार विशाल, रिशव कुमार, उमाशंकर सहित अन्य उपस्थित थे।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveBokaroJharkhand

राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप में बोकारो का जलवा, झारखंड की बालिका टीम पहली बार बनी पूल चैंपियन

अरविंद कुमार बोकारो बोकारो। महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित 41वीं यूथ नेशनल...

ActiveBreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंड

जामताड़ा में दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेले का आयोजन, 55 युवाओं का ऑन-द-स्पॉट चयन

जामताड़ा: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री आलोक कुमार के निर्देश पर...

ActiveJharkhandRanchi

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि

रांची। महान स्वतंत्रता सेनानी एवं देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई...