Jharkhand

जेएम कॉलेज भुरकुंडा में आयोजित सेमिनार का समापन

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ । जेएम कॉलेज भुरकुंडा में झारखंड के आदिवासी समाज के विकास में समकालीन अनुसंधान पद्धति का प्रभाव विषय पर दो दिवसीय सेमिनार शनिवार को संपन्न हुआ. सेमिनार के सत्र का उद्घाटन विनोबा भावे विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर सह डीन डॉ मिथिलेश कुमार ने दीप प्रज्जवलित कर किया. उनके साथ रामगढ़ कॉलेज की प्राचार्या डॉ रत्ना पांडेय, रामगढ़ कॉलेज की पूर्व प्राचार्या डॉ रेखा प्रसाद, रामगढ़ कॉलेज के भौतिकी विभागाध्यक्ष सह जेएम कॉलेज के सचिव बक्शी ओमप्रकाश सिन्हा, जेएम कॉलेज के प्राचार्य डॉ वीएन तिवार, झारखंड जनजातीय विकास परिषद के अध्यक्ष सह ओपेन यूनिवर्सिटी के नोडल पदाधिकारी डॉ मनोज अगरिया, डॉ अरविंद से मंचासीन थे.
सेमिनार के विषय पर बोलते हुए डॉ मिथिलेश कुमार ने कहा कि भारतीय समाज जनजातीय समुदाय से आज भी बहुत कुछ ले रहा है. कहने को तो हम स्वयं को प्रगतिशील व आधुनिक कहते हैं, लेकिन असल मायने में हमने जनजातीय समुदाय को कुछ दिया नहीं है. उनकी अपनी एक विशेष जीवनशैली रही है, जो प्रकृति के बेहद करीब है. आज भी जनजातीय समाज पर्यावरण व प्रकृति के लिए स्वयं को उसका संरक्षक मानता है. मूलत: आज के भौतिकवादी व उपभोक्तावादी समाज से उसने स्वयं को दूर रखा है. हालांकि इस समुदाय में भी एक मध्यवर्गीय वर्ग विकसित हो रहा है. लेकिन मूलरूप से आज भी जनजातीय समाज कई त्रुटियों से दूर है.


सेमिनार के प्रारंभ में एक टेक्निकल सत्र का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता डॉ मनोज कुमार अगरिया ने की. डॉ अगरिया ने कहा कि जनजातीय समाज के लोगों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार को झारखंड में एसटी कमीशन व आदिम जनजाति आयोग का गठन करने, झारखंड जनजातीय विश्वविद्यालय शुरु करने, झारखंड में बिरहोर, असुर, गौडी भाषा का संरक्षण करने, आदिम जनजातीय समुदाय को लोकसभा व राज्यसभा में आरक्षण देने, झारखंड के सभी विश्वविद्यालय में आरक्षण रोस्टर का पालन करने की आवश्यकता है.
सेमिनार के अंतिम चरण में टूकैन रिसर्च एंड डेवलपमेंट बेंगलुरू के निदेशक केतन मिश्रा के द्वारा सभी लोगों को प्रमाण पत्र दिया गया. सेमिनार में कॉलेज की ओर से डॉ एनके सिंह, डॉ लीला सिंह, डॉ विनोद कुमार सिंह, डॉ शीला सिंह, प्रो सावित्री विश्वकर्मा, डॉ शमा बेगम, डॉ जयदेव सिंह, डॉ वीरेंद्र कुमार सिंह, डॉ नरेंद्र कुमार पाठक, डॉ शिवशंकर सिंह, डॉ रामप्रमोद सिंह, प्रो मनोज कुमार सिंह, प्रो महावीर प्रसाद कुशवाहा, प्रो विपुल कुमार सिंह, प्रो ज्ञानेंद्र दुबे, डॉ नरेंद्र प्रसाद सिंह, प्रो विजय मिश्रा, प्रो अनुज कुमार, डॉ अरुणजय सिंह, डॉ संतोष दांगी, प्रो सुब्रतो घोष, प्रो अवधेश कुमार सिंह, जुबिली कॉलेज भुरकुंडा के प्राचार्य प्रो एनके तिवारी, डॉ विभा राय, डॉ एसएस पांडेय, प्रो सुरेश सिंह, सम्मानित अतिथियों में रामगोपाल अग्रवाल सिहत शिक्षकेत्तर कर्मचारी व विद्यार्थी उपस्थित थे.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

धनबाद में घर में घुसकर युवक की हत्या,

Khabar365newsधनबाद जिले के सोनारडीह ओपी क्षेत्र में शुक्रवार शाम अपराधियों ने दुस्साहसिक...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

सीएचसी पतरातू में CARE HMIS सेवा शुरू, स्वास्थ्य सेवाओं में डिजिटल बदलाव की नई शुरुआत

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रामगढ़ जिले के सीएचसी पतरातू में...

CrimeJharkhandPakur

न्यायालय की रोक बेअसर, अमड़ापाड़ा में ‘हफ्ता राज’ का साम्राज्य! बांसलोई नदी की छाती चीरकर दिन-रात बालू की लूट

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा प्रखंड से...