Entertainment

हनी सिंह ने उर्फी जावेद की जमकर की तारीफ़, कहा- देश की बाकी लड़कियों को उनसे सीखना चाहिए

Share
Share
Khabar365news

by: Entertainment Desk

बॉलीवुड के फेमस रैपर हनी सिंह की मानें तो उन्हें अपने म्यूजिक वीडियो में उर्फी जावेद के साथ काम करने में कोई आपत्ति नहीं हैं। इतना ही नहीं, वे तो यह तक कहते हैं कि देश की अन्य लड़कियों को उर्फी जावेद से प्रेरणा लेनी चाहिए। दरअसल, यो यो हनी सिंह इन दिनों अपने गाने ‘याई रे’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसी सिलसिले में एक इंटरव्यू के दौरान हनी सिंह ने उर्फी जावेद की जमकर तारीफ़ की और उनके साथ काम करने की इच्छा भी जताई।

हनी सिंह ने कहा, “मुझे वह बच्ची वाकई बेहद पसंद है। वह बोल्ड और बहादुर है, जो अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीना चाहती है। मुझे लगता है कि हमारे देश की सभी लड़कियों को उससे कुछ सीखना चाहिए।” वे आगे कहते हैं, “जो मन में आए वह बिना झिझक, बिना डर के करो। फिर चाहे आप कहीं से भी आए हों, किसी भी धर्म से हों, किसी भी घराने से हों या किसी भी जाति से हों। अपनी फैमिली में कुछ बुरा ना आए। वो सब ना कीजिए, लेकिन जो मन में आए, वो कीजिए। दिल ठोक के बिना डरे किसी से।”

जब हनी सिंह से पूछा गया कि क्या वे अपने म्यूजिक वीडियो में उर्फी जावेद को मौका देना पसंद करेंगे? तो उन्होंने जवाब दिया, “जी हां, जरूर। अगर कोई ऐसा गाना हुआ, जिसे देखकर मुझे लगा कि वह इसे बेहतर तरीके से कर सकती है तो क्यों नहीं करूंगा। मैं उसे शुभकामनाएं देता हूं और उसका समर्थन करता हूं।”

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingEntertainmentFeaturedindiaJharkhandNationalRAJASTHANSocial

लोमड़ी से चेहरे वाला मिला चमगादड़

Khabar365newsभीलवाड़ा जिले के शाहपुरा क्षेत्र के सुरली कल्याणपुरा गांव में मंगलवार सुबह...

BusinessEntertainmentFeaturedInspirationJharkhandSocialझारखंड

शराब के लिए बदनाम महुआ से अब बन रहा है केक

Khabar365newsयू तो महुआ शराब के लिए बदनाम है लेकिन झारखंड के इस...

BreakingEntertainment

कांटा लगा गर्ल’ शेफाली जरीवाला का 42 साल की उम्र में निधन

Khabar365newsबॉलीवुड अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का 42 वर्ष की उम्र में हार्ट अटैक...