CrimeJharkhand

*पालू रोड खैरा मांझी स्थित पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ तीन आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा, एसडीपीओ ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस*

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ जिले के पतरातू पालू रोड खैरा मांझी स्थित पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ तीन आरोपी को गिरफ्तार कर आज न्यायिक हिरासत में भेजा, जिसकी प्रेस कॉन्फ्रेंस आज एसडीपीओ बिरेंद्र राम ने किया, लोकसभा चुनाव के मद्देनजर स्वतंत्र व निष्पक्ष आयोजन को लेकर मादक पदार्थ एवं अवैध शराब के विरूद्ध पुलिस अधीक्षक, रामगढ़ डॉ विमल कुमार के द्वारा रामगढ़ जिले में लगातार चलाये जा रहे छापामारी अभियान के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि पतरातु अनुमंडल में अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर (हेरोईन) की खरीद-बिक्री की जा रही है। इस संदर्भ में पुलिस अधीक्षक रामगढ़ के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पतरातू के नेत्तृव में एक विशेष टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। उक्त निर्देश के आलोक में गठित टीम के द्वारा पतरातु पालू रोड खैरामांझी स्थित के आसपास छापामारी अभियान चलाया गया। छापमारी के क्रम में प्रेम सिंह के बंद पड़े स्टोन क्रेशर के पास तीन युवकों को देखा गया। जो कि पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किये। संदेह के आधार पर उक्त युवको को पकड़ा गया। पकड़ाये युवकों का विधिवत तलाशी लिया गया। तलाशी के क्रम में सभी युवको के पास से कुल 17.54 ग्राम ब्राउनशुगर (हेरोईन) के साथ-साथ अन्य समानो की बरामदगी हुई जिसे विधिवत जप्त किया गया। साथ ही उक्त युवको को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए दो युवक पतरातू और एक बड़कागांव के हैं जिससे अंदेशा जताया जा रहा की बड़कागांव से पतरातू क्षेत्र में ब्राउन शुगर खपाया जा रहा था,जिन्हे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। मौके पर इंस्पेक्टर योगेन्द्र सिंह, थाना प्रभारी शिवलाल गुप्ता पुलिस बल मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingchaibasaJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हेलमेट जांच में युवक ने खुद पर डाला पेट्रोल

Khabar365newsचाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में हेलमेट जांच अभियान के दौरान उस...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई,

Khabar365newsरांची। रांची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लूट की वारदात में...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

ओरमांझी में सड़क हादसे के बाद बवाल,

Khabar365newsरांची। रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में...

BreakingchaibasaJharkhandझारखंडब्रेकिंग

DMFT फंड पर बाबूलाल के सवाल

Khabar365newsचाईबासा। झारखंड भाजपा अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने पश्चिमी सिंहभूम...