Jharkhand

जयप्रकाश भाई पटेल का रामगढ़ विधानसभा में चुनावी जनसंपर्क, मिला भारी समर्थन

Share
Share
Khabar365news

धंधा करने वाले को नहीं, सेवा करने वाले को दें अपना वोट- जय प्रकाश भाई पटेल

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के इंडिया गठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी जय प्रकाश भाई पटेल ने रविवार को रामगढ़ विधानसभा अंतर्गत चितरपुर और दुलमी प्रखंड क्षेत्र में चुनावी जा संपर्क किया। इस दौरान उन्होंने दर्जनों गांवों का भ्रमण कर कांग्रेस के पक्ष में वोट मांगा। जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर, पूर्व विधायक ममता देवी, पूर्व विधायक प्रत्याशी बजरंग महतो समेत इंडिया गठबंधन के सैंकड़ों नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे। सर्वप्रथम दुलमी प्रखंड के जेल मोड़ के पास उनका स्वागत फूल माला पहना कर जोर शोर से किया गया। तत्पश्चात जनसंपर्क अभियान प्रारम्भ हुआ।

जय प्रकाश भाई पटेल जनसंपर्क के दौरान लगातार लोगों से संवाद करते रहे। उन्होंने जनसभा और घर घर दरवाजा खटखटा कर लोगों से बात चीत की। उन्होंने देश में उत्पन्न हुई हालात पर चर्चा करते हुए केंद्र की मोदी सरकार पर भी हमला किया। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि रामगढ़ के पास सभी संसाधन मौजूद है बावजूद इसके मोदी सरकार ने न सिर्फ रामगढ़ बल्कि पूरे झारखण्ड को नजरअंदाज किया। सभी विकास कार्य सिर्फ भाजपा के पसंदिदे जगहों पर हुई। झारखंड को कुछ नहीं मिला। यह सब इसलिए हुआ क्योंकि मोदी और अमित शाह के सामने इनके सांसदों की भी नहीं चलती। उन्होंने मतदाताओं से वादा करते हुए कहा कि वो संसद पहुंच यहां के लोगों को उनका हक दिलवाएंगे, इसके लिए चाहे किसी से भी लड़ना पड़ जाए। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के व्यावसायिक पृष्ठभूमि पर हमलावर होते हुए कहा कि धंधा करने वाले सिर्फ धंधा करेंगे, हमारी पीढ़ी सेवा करती आई है और हम सेवा करते रहेंगे।

जनसंपर्क अभियान में शहजादा अनवर, रामगढ़ पूर्व विधायक ममता देवी, भुनु महतो, मुन्ना पासवान, दुलमी जिला परिषद प्रीति दीवान, बजरंग महतो, राजकुमार महतो, ज़ोया परवीन, नीलकंठ महतो, गुलजार अंसारी, महेश ठाकुर, प्रदीप शर्मा, दशरथ महतो, बलकुमार महतो, कमलेश कुमार महतो, तस्लीम अंसारी, मनोज पुझर, राजू महतो, मनीष पटेल, सुधीर मंगलेश, हरि महतो सहित सैंकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2025
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
JharkhandRanchi

रांची एयरपोर्ट पर पहुंचा दिशोम गुरु शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर

Khabar365newsरांची। दिशोम गुरु शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर रांची के बिरसा मुंडा...

BreakingJharkhandRanchi

शिबू सोरेन ने हम सबों को कहा अलविदा, एक और युग का हुआ अंत

Khabar365newsझारखंड आंदोलन के प्रणेता और वरिष्ठ नेता शिबू सोरेन का निधन हो...

JharkhandRanchiरांची

सीमेंट लदा बारह चक्का वाहन हुटॉप मोड़ पाकर झरना पुलिया के पास बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त।।

Khabar365newsराशीद अंसारी खलारी। खलारी थाना क्षेत्र के हुटॉप मोड़ से आगे पाकर...

CrimeJharkhandPakur

कई जगहों से ऐसी खबरें आ रही हैं कि कार्रवाई के बाद भी खाद ऊंचे दामों पर बेची जा रही है।

Khabar365newsबिना अनुज्ञप्ति के बेची जा रही है खाद हिरणपुर (पाकुड़): प्रशासन के...