Uncategorized

*उप विकास आयुक्त ने हरी झंडी दिखाकर किया जागरूकता रथ को रवाना।*

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट मंसूर खान ब्यूरो के साथ आरीफ कुरैशी रामगढ़

रामगढ़:झारखंड कृषि ऋण माफी योजना के प्रति रामगढ़ जिले के सभी कृषकों को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को समाहरणालय रामगढ़ परिसर से उप विकास आयुक्त नागेंद्र कुमार सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को रवाना किया। उप विकास आयुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के तहत 31 मार्च 2020 तक के मानक केसीसी ऋणी किसानों के केसीसी ऋण बकाया खातों में 50 हजार रुपये तक के बकाया राशि माफ किए जाएंगे। जिसके लिए केसीसी ऋणी किसान अपना केसीसी बैंक खाता, आधार कार्ड, राशन कार्ड, एवं मोबाइल नंबर के साथ मात्र ₹1 का भुगतान करके अपने नजदीकी प्रज्ञा केंद्रों में आवेदन कर सकते हैं। साथ ही ज्यादा से ज्यादा किसानों को योजना से आच्छादित करने के लिए जिले के सभी प्रखंडों के सभी पंचायतों में ई-केवाईसी/आधार सीडिंग को शत-प्रतिशत पूर्ण करने के लिए 9 जनवरी 2023 से 18 जनवरी 2023 तक विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें कृषक अपने संबंधित पंचायत में आयोजित कैंप में जाकर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।मौके पर जिला योजना पदाधिकारी रामगढ़, परियोजना निदेशक आत्मा रामगढ़, सहायक निदेशक उद्यान, प्रभारी मिट्टी जांच प्रयोगशाला रामगढ़ सहित अन्य उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
Uncategorized

जी.एम.इंटर महाविद्यालय में क्यूज प्रतियोगिता का आयोजन।

Khabar365news हजारीबाग : जी .एम. इंटर महाविद्यालय, इचाक में एस.आई.आर. (S.I.R.) विषय...

Uncategorized

लिट्टीपाड़ा में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया सीएसपी पर खाता खोलने के नाम पर ₹350 वसूली का आरोप, जांच की मांग

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट पाकुड़/लिट्टीपाड़ा। पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड...

Uncategorized

*रामगढ़ भुरकुंडा रीवर साईड में पुलिस मुठभेड़ में प्रिंस खान गैंग के सक्रिय सदस्य घायल,दो पिस्टल 59 पीस कारतूस बरामद*

Khabar365newsरामगढ़ जिले के भुरकुंडा रीवर साईड केंद्रीय विद्यालय में पुलिस मुठभेड़ में...