Jharkhand

अनुप्रिया फाउंडेशन की संस्थापिका अनुप्रिया ने मंडई खुर्द पंचायत का किया दौरा, कहा हमारे अंदर है हजारीबाग के हालात को बदलने का जज्बा

Share
Share
Khabar365news

अनुप्रिया फाउंडेशन के प्रति लोगों का बढ़ता जा रहा विश्वास, लोगों का कहना अब हजारीबाग का हालत बदलेगा

अनुप्रिया ने किया मंडई खुर्द का दौरा का सामूहिक प्रयास हर समस्या का समाधान संभव

अनुप्रिया फाउंडेशन की संस्थापिका अनुप्रिया ने मंडई खुर्द का दौरा किया। जहां पहुंचकर लोगो के साथ चर्चा कर उनकी मूलभूत समस्याओं को जाना और सभी के साथ सामंजस्य बनाकर उपरोक्त समस्याओं का त्वरित समाधान करने का विश्वास दिलाया।
लोगों ने बताया कि उनके बीच निगम के द्वारा कचड़ा डंप का एरिया मंडई खुर्द मे बनाया गया है, रोजगार , बिजली, स्वच्छ पेयजल एवं सड़क के साथ साथ-साथ नशा का व्यापक समस्या है , उक्त समस्याओं का अगर निवारण हो जाए तो उनका जीवन स्तर बेहतर हो सकता है।
अनुप्रिया ने सभी को प्रोत्साहित करते हुए अनुप्रिया फाउंडेशन से जुड़ने की सलाह दी और बताया कि जितनी अधिक संख्या में लोग फाउंडेशन से जुड़ेंगे, उतने ही तेजी से समस्याओं का समाधान भी संभव होगा। क्षेत्र की जनता को रोजगार से जोड़ना, स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना , स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक अनुदान दिलाना, बिजली एवं सड़कों की उत्तम व्यवस्था आदि हमारे फाउंडेशन की प्राथमिकता में है। अनुप्रिया फाउंडेशन के भावना में हजारीबाग के प्रति गहरा प्रेम , अटूट आस्था एवं हजारीबाग की हालात बदलने का जज्बा है। आपका साथ और विश्वास अनुप्रिया फाउंडेशन के माध्यम से हजारीबाग की तस्वीर बदल सकती है।
अनुप्रिया फाउंडेशन के होते हुए अब हजारीबाग को हार मानने की जरूरत नहीं बल्कि हर हालत से लड़ने के लिए खुद को तैयार रखना है।
मंडईखुर्द के ग्रामीणों ने भी अनुप्रिया का गर्म जोशी से स्वागत अभिनंदन किया और उनके नेक विचार और सफल प्रयासों के लिए उन्हें खूब सराहा।
मौके पर अर्जुन यादव, शंकर राणा, मोहन महतो, प्रदीप सोनी, शुक्र यादव, गुड़िया कुमारी, गीतांजलि भारती, मधु देवी, सरस्वती कुमारी, लवली राणा
सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बच्ची की मौत

Khabar365news रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । पतरातू थाना क्षेत्र मैक्स हॉस्पिटल...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

सोहराय भवन पहुंचे CM हेमंत, JMM की बैठक आज

Khabar365newsरांची। मुख्यमंत्री और JMM केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन सोहराय भवन पहुंच गए...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

JPSC-JSSC परीक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग,

Khabar365newsरांची। JPSC-JSSC की परीक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर AJSU नेता संजय...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

प्रोजेक्ट भवन से हटे अभ्यर्थी, कुटे मैदान में धरना

Khabar365newsरांची। JSSC-CGL समेत नियुक्ति से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रदर्शन कर रहे...