Uncategorized

*दुलमी कुल्ही में कल शाम से लापता पति पत्नी की आज एक कुंए से मिली लाश,पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम। क्षेत्र में फैली सनसनी*

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट: ब्यूरो मंसूर खान के साथ आरीफ कुरैशी रामगढ़

रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र के दुलमी कुल्ही ग्राम में बुधवार की शाम से लापता एक पति पत्नी का शव गांव स्थित सबई गढ़ा के एक कुआं से गुरुवार की सुबह लगभग 9:00 बजे को बरामद किया गया है। घटना हत्या है या आत्महत्या इसकी तफ्तीश में पुलिस जुट गई है । कुल्ही के एक कुएं से पति पत्नी के शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही रजरप्पा पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की सहयोग से दोनों शवों को कुँए से बाहर निकाला। कुँए से शव को निकाल पुलिस ने पोस्टमार्टम हेतु रामगढ़ सदर अस्पताल भेज दिया। जानकारी के अनुसार कुल्ही ग्राम निवासी कंचन नायक(50वर्ष) पिता स्व0 मेहीलाल नायक व पत्नी उमा देवी (45 वर्ष) पति कंचन नायक का शव उक्त कुँए में तैरता हुआ देखा गया। यह खबर क्षेत्र में जंगल मे लगी आग की तरह फैल गई और देखते देखते घटना स्थल पर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस ने बताया कि पति पत्नी की हत्या हुई है या मामला आत्महत्या का है पुलिस इस पर जांच कर रही है। बहरहाल मौत का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। मृतकों ने अपने पीछे दो पुत्र और पूरा परिवार छोड़ गए। इधर घटना के बाद परिजनों का रोरो कर बुरा हाल हो गया है। इधर दूसरी तरफ घटना की जानकारी मिलने पर सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी पूर्व जिप अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो व प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सुधीर मंगलेश मौके पर पहुंचे और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। मौके पर दिलीप महतो,रामकिशन भोगता सहित कई लोग मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
Uncategorized

रेल पुलिस शराब के साथ दो गिरफ्तार

Khabar365newsधनबाद वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त महोदय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक के...

Uncategorized

नगर निगम चुनाव में झामुमो का बड़ा दांवमेयर प्रत्याशी विकास राणा को मिला पार्टी का आधिकारिक समर्थन

Khabar365newsहजारीबाग। नगर निगम चुनाव को लेकर जिले में सियासी हलचल तेज हो...

Uncategorized

नरसिंह नगर में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस समारोह

Khabar365news हजारीबाग: जिले के नरसिंह नगर क्षेत्र में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह...

Uncategorized

गोविंदपुर बरवाअड्डा के बीच हुआ सड़क हादसा बाल बाल बचा एक परिवार

Khabar365newsगोविंदपुर बरवाअड्डा के बीच हुआ सड़क हादसा बाल बाल बचा एक परिवार...