Uncategorized

*स्वामी विवेकानंद जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर निकाली गई प्रभात फेरी*=============

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट ब्यूरो मंसूर खान के साथ आरीफ कुरैशी रामगढ़

*रामगढ़: आज दिनांक 12 जनवरी 2023 को प्रातः 8:00 बजे अनुमण्डल कार्यालय, रामगढ़ परिस से 160वीं स्वामी विवेकानन्द जयन्ती ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ के अवसर पर खेलकूद एवं युवाकार्य निदेशालय से प्राप्त निर्देश के आलोक में जिला प्रशासन, रामगढ द्वारा प्रभात फेरी’ का आयोजन किया गया। जिसमें डे-बोर्डिंग बालक फुटबॉल प्रशिक्षण केन्द्र, रामगढ़, विभिन्न विद्यालय, एन एस एस एवं एन सी सी, रामगढ़ से 15 से 29 वर्ष आयुवर्ग तक के लगभग 500 से अधिक युवा-युवतियों ने प्रभात फेरी में भाग लिया।**कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनुमण्डल पदाधिकारी, रामगढ़ मो० जावेद हुसैन के द्वारा दीप प्रज्जवलित करने एवं स्वामी विवेकानन्द की प्रतीमा पर मल्यार्पण करने के उपरांत राष्ट्रीय युवा दिवस पर युवक -युवतियों को संबोधित किया गया। उनके द्वारा बताया गया कि जब भी राष्ट्र / देश या प्रांत के विकास की बात आती है तो सबसे पहले युवा ही आगे आते हैं, क्योंकि इस उम्र के युवाओं में ऐसी ताकत व जोश होता है जिससे वे अपना और देश का भविष्य बदल सकते हैं। युवाओं में इतनी प्रतिभा होती है कि चाहे वह पढ़ाई हो, खेल हो, आर्ट हो या फिर अन्य व्यवसाय हो क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर सकते है।* *मौके पर अनुमण्डल पदाधिकारी, रामगढ़ के द्वारा हरी झण्डी दिखाकर सभी युवक एवं युवतियों को प्रभात फेरी के लिए रवाना किया गया, जो सुभाष चौक से होते हुए पुनः अनुमण्डल कार्यालय के प्रांगण में समाप्त हुई।**कार्यक्रम में श्रीमती सीमा आइन्द, कार्यपालक दण्डाधिकारी, रामगढ एवं श्रीमती रूपा रानी तिर्की, जिला खेल पदाधिकारी, रामगढ़ के साथ खेल कार्यालय के छोटु तिर्की, भोला नाथ महली, सूरज कुमार, प्रकाश महतो, एन एस एस के विकास कुमार, श्याम कुमार, अंकित अग्रवाल एवं अन्य उपस्थित थे।*

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
Uncategorized

जी.एम.इंटर महाविद्यालय में क्यूज प्रतियोगिता का आयोजन।

Khabar365news हजारीबाग : जी .एम. इंटर महाविद्यालय, इचाक में एस.आई.आर. (S.I.R.) विषय...

Uncategorized

लिट्टीपाड़ा में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया सीएसपी पर खाता खोलने के नाम पर ₹350 वसूली का आरोप, जांच की मांग

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट पाकुड़/लिट्टीपाड़ा। पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड...

Uncategorized

*रामगढ़ भुरकुंडा रीवर साईड में पुलिस मुठभेड़ में प्रिंस खान गैंग के सक्रिय सदस्य घायल,दो पिस्टल 59 पीस कारतूस बरामद*

Khabar365newsरामगढ़ जिले के भुरकुंडा रीवर साईड केंद्रीय विद्यालय में पुलिस मुठभेड़ में...