Hazaribagh

दुर्गापूजा को ले लोहसिंघना थाना में शांति समिति की बैठक

Share
Share
Khabar365news

सरकारी गाइड लाइन का पालन करें, डीजे पर रहेगी पूर्ण प्रतिबंध–थाना प्रभारी संदीप कुमार मंडल

पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरा लगाएं–थानाप्रभारी

रिपोर्ट/ आरिफ खान

लोहसिंघना(हजारीबाग) शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल मे दुर्गापूजा मनाए जाने को लेकर मंगलवार को लोहसिंघना थाना परिसर में शांति समिति की बैठक बुलाई गई।बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी संदीप कुमार मंडल व संचालन स०अ०नि० काशीनाथ सिंह ने किया। बैठक में लोहसिंघना थाना क्षेत्र के विभिन्न पंचायतो के प्रबुद्धजन, पूजा समिति के अध्यक्ष सचिव व क्षेत्र के जनप्रतिनिधि सहित हिंदू मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हुए। बैठक में शामिल लोगों ने अपने अपने क्षेत्र में होने वाले पूजा कार्यक्रम की जानकारी दी। बैठक को सम्बोधित कर थाना प्रभारी संदीप कुमार मंडल ने कहा कि पूजा के दौरान सरकारी गाइड लाइन का पालन करें। पर्व के मौके पर डीजे को प्रतिबंधित किया गया है। उन्होने आगे कहा कि सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाएं और क्षेत्र में किसी भी अनहोनी की खबर प्रशासन को दें। साथ ही, महिला, पुरूष व बच्चों के लिए पूजा पंडालों में आने व जाने की पर्याप्त व्यवस्था करें। संभव हो तो अग्नि शमन यंत्र की व्यवस्था कराएं। कहा कि बिजली वायर अंडर ग्राउंड लगाएं। मंदिर परिसर में वोलेंटियर लगाएं। बैठक में पूजा के दौरान सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर पोस्ट करने से परहेज करें। वहीं थानाप्रभारी ने कहा कि आपसी भाईचारगी व शांतिपूर।ण माहौल में पर्व मनाएं। साम्प्रदायिक माहौल बिगाड़ने वालों पर आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई होगी। बैठक में लोहसिंघना थाना के पुलिस अधिकारी एसआई सत्यम गुप्ता, वेद प्रकाश पांडे, मिथिलेश कुमार एएसआई जो देखा है काशीनाथ सिंह, ओम प्रकाश सहित दर्जनों जनप्रतिनिधिगण व प्रबुद्धजन लोग उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग नगर निगम की करोड़ों की गाड़ियां कबाड़ में

Khabar365newsहजारीबाग से एक बड़ी लापरवाही की तस्वीर सामने आई है। जहां जनता...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

बुजुर्ग दंपती की निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Khabar365newsहजारीबाग: जिले के बड़कागांव ब्लॉक के बाबू पारा गांव से एक चौंकाने...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में डबल मर्डर : शिक्षक के माता-पिता की निर्मम हत्या, गांव में सनसनी

Khabar365newsहजारीबाग के बड़कागांव प्रखंड के बाबू पारा गांव निवासी शिक्षक रामविलास दास...