Hazaribagh

अटल विचार मंच, बरही, विधानसभा के मुख्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती उत्साह और हर्ष पूर्वक बनाया गया

Share
Share
Khabar365news

अटल विचार मंच, बरही, विधानसभा के मुख्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती उनके चित्र पर माल्यार्पण कर एवं पुष्प अर्पित कर बड़े ही उत्साह और हर्ष पूर्वक बनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अटल विचार मंच के वरिष्ठ नेता शैलेंद्र कुमार ने किया इस हर्ष पूर्ण अवसर पर शैलेंद्र कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि हम सब राष्ट्रपिता बापू वह शास्त्री जी का भारत अटल जी के दिखाएं मार्ग पर चलकर बनाने में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे। आज की राजनीतिक परिदृश्य एकदम अलग है, आज व्यक्तिवादी राजनीति हावी है। पार्टी में भाजपा के निर्माण कर्ताओं का कहीं नाम नहीं होता है। सिर्फ और सिर्फ मोदी नाम केवलम जपा जा रहा है। आज यशवंत सिन्हा जी के पुनः राजनीति में सक्रिय हो जाने से व्यक्तिवादी भाजपा और अन्य दलों में काफी बेचैनी दिखाई पड़ रही है।आज भाजपा के सभी बड़े नेता आज हजारीबाग का चक्कर लगाने को मजबूर हो रहे हैं। मगर अब झारखंड की जनता सब समझ रही है और सही समय पर इसका सही जवाब भी जरूर देगी। बापू शास्त्री और अटल जी कभी भी व्यक्तिवादी नहीं रहे, वे सबको साथ लेकर चलने में विश्वास रखते थे। उन्हीं के द्वारा बताए गए मार्ग पर चलकर आज यशवंत सिन्हा जी के नेतृत्व में अटल विचार मंच समाज के सभी वर्गों का सम्मान करते हुए उन सबके सहयोग लेकर मजबूती से झारखंड का विकास करेंगे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी अमर रहे, लाल बहादुर शास्त्री अमर रहे तथा अटल बिहारी वाजपेई जी अमर रहे के उदघोष के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से शैलेंद्र कुमार, राजेंद्र स्वर्णकार, छठी देवी “भारतीय”, विनोद कुमार मेहता, ओमप्रकाश सिंह, रवि कुमार दास, तपेश्वर साहू, गोविंद भगत, राजेंद्र सोनी, शंभू माली, धर्मदास, लिलधारी दास, धनेश्वर राम, सूरज राम, चिंटू कुमार दास, जगदीश चौधरी, महेश श्रीवास्तव, महेश चौरसिया, प्रभात सिन्हा, अमित कुमार सिन्हा तथा अशोक केसरी सहित दर्जनों अटल विचार मंच के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित हुए। उक्त जानकारी अटल विचार मंच के मीडिया प्रभारी अनिल सिन्हा ने दिया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
CrimeHazaribagh

कटकमसांडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार

Khabar365news कटकमसांडी: हजारीबाग जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने अवैध...

CrimeHazaribagh

दारू चौक चाकूबाजी कांड का खुलासा, मो. इकबाल हुसैन के नेतृत्व में बड़ी सफलता

Khabar365newsहजारीबाग से एक बेहद ही सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां रामनवमी...

HazaribaghJharkhand

हजारीबाग में आर्ट ऑफ लिविंग का चार दिवसीय एडवांस लेवल ध्यान शिविर सम्पन्न, 50 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया लाभ

Khabar365newsहजारीबाग। आर्ट ऑफ लिविंग हजारीबाग चैप्टर के तत्वावधान में चार दिवसीय एडवांस...