Hazaribagh

25 केवि ट्रांसफार्मर का उद्घाटन

Share
Oplus_131072
Share
Khabar365news

कटकमसांडी: कटकमसांडी प्रखंड के रेबर पंचायत स्थित आदिवासी टोला में शनिवार को समाजसेवी व पूर्व भाजपा प्रखण्ड उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार वीरू व कटकमदाग उप प्रमुख विमल गुप्ता ने 25 केवीए ट्रांसफार्मर का पूजा अर्चना कर व फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया. इसके बाद स्वीच ऑन करते ही फिर से गांव बिजली की रोशनी से जगमग हो उठी. चूंकि पिछले एक सप्ताह से ट्रांसफार्मर खराब था. इसके कारण गांव के लोग अंधेरे में रहने को विवश थे. गांव में पुन: बिजली आने से लोगों में हर्ष है. गांव में लगे ट्रांसफार्मर खराब होने की जानकारी गांव के लोगों ने भाजपा नेता प्रदीप प्रसाद को दी थी. वहीं प्रदिप प्रसाद ने विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर गांव में नया ट्रांसफार्मर लगाने का आग्रह किया था मौके पर वीरेंद्र वीरू ने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करना व ग्रामीणों के हर शुख: दुख में सहयोग करना भाजपा नेता प्रदीप प्रसाद की प्राथमिकताओं में से एक है. ग्रामीणों को किसी भी तरह की समस्या हो तो उन्हें बताएं. वे समस्याओं का समाधान करेंगे वहीं विमल गुप्ता ने कहा कि इस क्षेत्र के लोगों को किसी भी प्रकार के समस्या हो तो भाजपा नेता प्रदीप प्रसाद से सम्पर्क करें . मौके पर भाजपा जिला पूर्व मंत्री राजेश ठाकुर,संजय पासवान ,पवन गिरी, महेश साव,पिंटू कुमार, विकास कुमार,पत्रष रुंडडा, जेम्स त्रिकी, मनोज कुमार,सोनी देवी,ब्रिजिड लकड़ा,प्यारी मराण्डी,कोसल खां, रशूल खां व दर्जनों लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में वंदे भारत से टकराई लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली

Khabar365newsहजारीबाग। चरही-बेस के बीच रेलवे ट्रैक पर एक बड़ा हादसा टल गया।...

BreakingHazaribaghJharkhand

श्राद्ध कार्यक्रम में तालाब में डूबने से ग्रामीण की मौत, गांव में पसरा मातम

Khabar365newsढाई साल पूर्व में भी रामसागर तालाब ने ली थी दो मासूम...

Hazaribagh

जुलूस-ए-मुहम्मदी में दिखी कौमी एकता की मिसाल, हिंदू-मुस्लिम भाइयों ने एक-दूसरे को खिलाई मिठाई

Khabar365newsहजारीबाग: पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के...

BreakingCrimeHazaribaghJharkhand

बीमारी से बिरहोर युवक की मौत, पत्नी गंभीर, प्रशासन ने भेजी मेडिकल टीम

Khabar365newsहजारीबाग: स्वतंत्रता दिवस के दिन इचाक प्रखंड के सिजुआ बिरहोर टोला में...