Uncategorized

*सौंदा डी मधु स्टूडियो स्थित अज्ञात अपराधकर्मियों ने फाइनेंस कंपनी के एजेंट से हथियार के बल पर की पैसे की छीनतई*

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ जिले के भुरकुंडा थाना क्षेत्र के सौन्दा डी स्थित मधु स्टूडियों स्थित दिन दहाडे माइक्रो फाइनेंस नामक कंपनी एजेंट व महिला समूह के क्लेक्शन के पैसे को हथियार का भय दिखाकर बाईक सवार लूटेरे ने चालीस हजार रूपए से भरा बैंग और मोबाईल लेकर फरार हो गये, घटना का सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निर्भय गुप्ता पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पहुंचकर भुक्तभोगी से पूछताछ की गई और जांच पड़ताल के दौरान घटनास्थल के कुछ दूरी पर सभी मोबाइल को झाड़ियों से बरामद कर ली गई, पुलिस द्वारा आसपास के सीसीटीवी फुटेज की खोजबीन की जा रही है ताकि अपराधकर्मियों की जल्द गिरफ्तारी हो सकें, वहीं विशेष सूत्रों द्वारा अंदेशा जताया जा रहा की घटना को अंजाम देने वाले आस-पास के ही शरारती युवक है जो नक़ली पिस्तौल द्वारा घटना का अंजाम दिया और उन्हें सारा कुछ पता था जिस शाजिस के तहत घटना को अंजाम दिया गया है।
भुरकुंडा पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है ताकि इस समय पर खुलासा किया जाए। बता दें कि माइक्रो फाइनेंस कंपनी सौन्दा डी महिला समूह हेड मंजू देवी के आवास पर रिकवरी एजेंट राजा सोनी करीब 2ः45 मिनट में साप्ताहिक क्लेक्शन का पैसा जमा ले रहा था। इसी दौरान एक बिना नंबर की बाईक पर सवार तीन नकाबपोश युवक वहां पहुंचे। जिसमें दो नकाबपोश मंजू देवी के घर में घुस गये। जबतक घर में बैठे रिकवरी एजेंट सहित अन्य लोग कुछ समझ पाते उससे पहले ही लुटेरों ने रिकवरी एजेंट के सर पर रड से वार कर दहशत फैला दिया। इसके बाद रिवाल्वर दिखाते हुए करीब दो से तीन मिनट के अंदर टेबल पर रखे पैसे से भरा बैग और करीब चार मोबाईल लेकर फरार हो गये। फरार होने से पूर्व लुटेरों ने कमरे को बाहर से कुंडी लगाकर बंद कर दिया। लुटेरों के जाने के बाद अंदर फंसे रिकवरी एजेंट सहित अन्य लोगों ने दरवाजा खोलने का प्रयास किया। लेकिन अंदर से दरवाजा नहीं खुला। जिसके बाद पीछे के रास्ते चिल्लाते हुए बाहर निकले तबतक लुटेरे फरार हो चुके थे। इधर घटना की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मोबाईल को सर्वेलाइंस पर रख लुटेरो की खोजबीन में जुट गई।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
Uncategorized

जी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय,इचाक में एस.आई.आर. विषय पर सेमिनार का आयोजन।

Khabar365newsजी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय, इचाक द्वारा एस.आई.आर. विषय पर एक दिवसीय शैक्षणिक सेमिनार...

Uncategorized

जी.एम.इंटर महाविद्यालय में क्यूज प्रतियोगिता का आयोजन।

Khabar365news हजारीबाग : जी .एम. इंटर महाविद्यालय, इचाक में एस.आई.आर. (S.I.R.) विषय...

Uncategorized

लिट्टीपाड़ा में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया सीएसपी पर खाता खोलने के नाम पर ₹350 वसूली का आरोप, जांच की मांग

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट पाकुड़/लिट्टीपाड़ा। पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड...