Hazaribagh

हजारीबाग विधानसभा के एनडीए प्रत्याशी प्रदीप प्रसाद के नामांकन सह आशीर्वाद सभा में उमड़ा जन सैलाब

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग शहर की बिरसा मुंडा चौक पुराना बस स्टैंड स्थित हजारीबाग स्टेडियम कंचन ग्राउंड मैदान में गुरुवार को एनडीए समर्थित भारतीय जनता पार्टी के सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रत्याशी प्रदीप प्रसाद का नामांकन सह आशीर्वाद सभा का भव्य आयोजन किया गया इस आयोजन में प्रदेश तथा जिले भर की कई बड़े नेता शामिल हुई जिसमें मुख्य रूप से पूर्व सांसद पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पी.एन सिंह, हजारीबाग भाजपा के प्रथम सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ यदुनाथ पांडेय,हजारीबाग भाजपा के प्रवासी प्रभारी छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी,राष्ट्रीय भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह,हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल,भाजपा के जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह सहित कई लोग मौजूद रहें। इसके अलावा एनडीए आजसू, लोजपा एवं जदयू के कई गणमान्य नेतागण मौजूद रहे। मंच से सभी का स्वागत हुआ अभिनंदन किया गया सभी को अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत व अभिनंदन किया गया जिसके बाद सभी ने बारी बारी से अपना अपना संबोधन दिया। जनसभा में मांडू एवं सदर से सैकड़ो की संख्या में जनमानस मौजूद रहे लोग ढोल नगाड़े में झूमते और गाते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंची हाथों में एनडीए का झंडा लहराते हुए और अपने प्रत्याशी की जीत का जयकारा लगाते हुए कार्यक्रम स्थल की ओर बढ़ रही रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने किया वहीं धन्यवाद ज्ञापन ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव ने किया इस कार्यक्रम में सभी का साथ सहयोग और समर्थन मिला।

सर्वप्रथम सबसे पहले भाजपा प्रत्याशी प्रदीप प्रसाद नरसिंह स्थान मंदिर में पूजा अर्चना कर दिन की शुरुआत की इसके बाद उन्होंने अपने निवास स्थान से माताजी का आशीर्वाद लेकर ढोल नगाड़ों की धुन को सैकड़ो की संख्या में लोगों के साथ कार्यक्रम स्थल पहुंचे इसके बाद उन्होंने करीब 11:45 बजे कलेक्टर ऑफिस पहुंचे जहां पर उन्होंने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया जिसके बाद पूरे दलबल के साथ कार्यक्रम स्थल पहुंची जनता जनार्दन को संबोधित किया जिसके बाद शहर में एक भव्य शोभायात्रा निकली गई जिसमें झारखंडी नृत्य और विभिन्न कलाकारों के द्वारा आकर्षक रूप से शोभायात्रा को मनमोहित किया जा रहा था इस शोभायात्रा में सैकड़ो की संख्या में जनता जनार्दन शामिल रहे।

पी.एन सिंह ने संबोधन में कहा कि प्रदीप प्रसाद की प्रशंसा की और उन्हें जनता के हितैषी नेता के रूप में प्रस्तुत किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा, प्रदीप प्रसाद एक कर्मठ और जुझारू नेता हैं, जो हमेशा से जनता की समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए तत्पर रहे हैं। उनकी ईमानदारी, दृढ़ संकल्प और सेवा भाव से हजारीबाग क्षेत्र को एक नया मार्गदर्शन मिलेगा। न केवल उनके विकास की बात करेगा, बल्कि उसे धरातल पर उतारेगा। प्रदीप प्रसाद की जीत, हजारीबाग के विकास की जीत होगी। यह चुनाव केवल एक व्यक्ति का चुनाव नहीं है, बल्कि यह भाजपा की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश को सशक्त बनाने का चुनाव है। पीएन सिंह ने जनता से अपील करते हुए कहा,आप सभी को प्रदीप प्रसाद को भारी मतों से विजयी बनाना है ताकि हजारीबाग विधानसभा का विकास और तेजी से हो सके। आपका एक-एक वोट क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करेगा। उनके संबोधन के बाद सभा में जोश और उत्साह का माहौल हो गया और जनता ने जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदीप प्रसाद के समर्थन में अपनी प्रतिबद्धता दिखाई।

सांसद मनीष जायसवाल ने संबोधन में कहा कि प्रदीप प्रसाद की सराहना करते हुए कहा, प्रदीप प्रसाद एक ऐसे नेता हैं, जो जमीन से जुड़े हुए हैं और हर वर्ग के लोगों के बीच अपनी पकड़ मजबूत बना चुके हैं। उनका नेतृत्व हजारीबाग को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। मनीष जायसवाल ने अपने संबोधन में भाजपा की नीतियों पर जोर देते हुए कहा, “हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रहा है, और हजारीबाग को भी इसी विकास की धारा में शामिल करना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने जनता से अपील की, आप सभी का समर्थन ही भाजपा की ताकत है। आइए, हम सब मिलकर प्रदीप प्रसाद को भारी मतों से जीताकर विधानसभा भेजें, ताकि हजारीबाग का भविष्य और भी उज्ज्वल हो सके। आपका हर वोट इस क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।
मनीष जायसवाल के इस संबोधन से सभा में उत्साह और भी बढ़ गया, और उपस्थित लोगों ने जोरदार नारे लगाकर अपनी एकजुटता दिखाई।

इस मौके पर सभा को संबोधित करते हुए प्रदीप प्रसाद ने कहा यह समर्थन केवल मेरा नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और भारतीय जनता पार्टी की नीतियों पर जनता के विश्वास का प्रतीक है। मैं वादा करता हूं कि जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास के लिए सदैव तत्पर रहूंगा।

नामांकन सभा में ओबीसी प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव, भाजपा के वरिष्ठ नेत्री शेपाली गुप्ता, विधानसभा प्रभारी आरती कुजूर, रेणु साहू, जिला मंत्री,अरविंद सिहं सिकरवार, कुणाल दुबे, जयनारायाण कुशवाहा, महिला जिला अध्यक्ष मनोरमा राणा ऊर्फ साक्षी राणा, नगर मंत्री विवेक सिह,भाजपा नेता अमित सिन्हा, जाने माने पत्रकार व भाजपा नेता मनीष कश्यप, मंडल अध्यक्ष कृष्णा मेहता, रणधीर पाण्डेय, प्रकाश कुशवाहा, कैलाश यादव, अरूण राणा, विवेक बारियार, विजय चौधरी सहित हजारों संख्या मे लोग उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingCrimeHazaribaghJharkhand

बीमारी से बिरहोर युवक की मौत, पत्नी गंभीर, प्रशासन ने भेजी मेडिकल टीम

Khabar365newsहजारीबाग: स्वतंत्रता दिवस के दिन इचाक प्रखंड के सिजुआ बिरहोर टोला में...

HazaribaghJharkhandआस्थाधर्म-कर्म

बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

Khabar365newsसंवाददाता बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा कला में बजरंगबली मंदिर निर्माण को...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

प्रिंस खान गैंग से जुड़े संदिग्ध की पुलिस से मुठभेड़

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में प्रिंस...