Hazaribagh

मुन्ना सिंह ने हज़ारीबाग विधानसभा सीट से भरा नामांकन, नामांकन यात्रा में कार्यकर्ताओं की हजारों की संख्या में भागीदारी

Share
Share
Khabar365news

हज़ारीबाग, 24 अक्टूबर 2024: वरिष्ठ कांग्रेस नेता और इंडिया महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने आज हज़ारीबाग विधानसभा सीट से आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस मौके पर मुन्ना सिंह के समर्थन में हजारों कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए, जिन्होंने बाइक, कार और टेंपो के काफिले में इस ऐतिहासिक यात्रा में भाग लिया।

यह नामांकन यात्रा मुन्ना सिंह के चानो स्थित आवास से प्रारंभ होकर लाखे, मटवारी, डिस्ट्रिक्ट मोड़ और झंडा चौक होते हुए कांग्रेस कार्यालय पहुंची। पूरे शहर में मुन्ना सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया गया, और रास्ते भर उनके समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका अभिवादन किया।

कांग्रेस कार्यालय में पहुंचने के बाद मुन्ना सिंह का भव्य स्वागत हुआ, जहां कांग्रेस पार्टी तथा इंडिया महागठबंधन के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं नेता गण मौजूद रहे। इसके पश्चात मुन्ना सिंह इंडिया महागठबंधन के वरिष्ठ अधिकारियों और सदस्यों के साथ समाहरणालय परिषद पहुंचे और विधिवत रूप से अपना नामांकन पत्र सदर अनुमंडल पदाधिकारी के समक्ष दाखिल किया।

प्रेस से बातचीत के दौरान मुन्ना सिंह ने कहा, “यह चुनाव सिर्फ एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे हज़ारीबाग की जनता की आकांक्षाओं और उम्मीदों का है। मैं अपने क्षेत्र के विकास, युवाओं के भविष्य और जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध हूं। जनता का जो अपार समर्थन और आशीर्वाद मुझे मिला है, वह मेरे लिए एक प्रेरणा है और मैं इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाऊंगा।”

मुन्ना सिंह की इस नामांकन यात्रा में झामुमो केन्द्रीय महासचिव फागु बेसरा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता जय शंकर पाठक, कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष भीम कुमार, ओबीसी प्रदेश महासचिव रेणु देवी, महागठबंधन के कोडरमा राजद प्रत्याशी सुभाष यादव, कांग्रेस जिला अध्यक्ष शैलेंद्र यादव, कांग्रेस प्रदेश महासचिव विनोद कुशवाहा, राजद जिलाध्यक्ष चरका यादव, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष साजिद अली खान, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश यादव, झामुमो नेता सरफराज अहमद, महिला जिला अध्यक्ष बेबी देवी तथा शहरभर के कांग्रेस कार्यकर्ता, पार्टी के वरिष्ठ नेता और इंडिया महागठबंधन के कई प्रमुख नेता भी मौजूद रहे। जनता में इस नामांकन यात्रा को लेकर काफी उत्साह नज़र आया, और पूरे शहर में उत्साह न माहौल देखा गया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
CrimeHazaribagh

कटकमसांडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार

Khabar365news कटकमसांडी: हजारीबाग जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने अवैध...

CrimeHazaribagh

दारू चौक चाकूबाजी कांड का खुलासा, मो. इकबाल हुसैन के नेतृत्व में बड़ी सफलता

Khabar365newsहजारीबाग से एक बेहद ही सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां रामनवमी...

HazaribaghJharkhand

हजारीबाग में आर्ट ऑफ लिविंग का चार दिवसीय एडवांस लेवल ध्यान शिविर सम्पन्न, 50 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया लाभ

Khabar365newsहजारीबाग। आर्ट ऑफ लिविंग हजारीबाग चैप्टर के तत्वावधान में चार दिवसीय एडवांस...