Home Uncategorized हजारीबाग के स्वास्थ्य क्षेत्र में लाइफ हेल्थ नर्सिंग होम एंड मैटरनिटी सेंटर का हुआ भव्य उद्घाटन
Uncategorized

हजारीबाग के स्वास्थ्य क्षेत्र में लाइफ हेल्थ नर्सिंग होम एंड मैटरनिटी सेंटर का हुआ भव्य उद्घाटन

Share
Share

हजारीबाग/ ब्यूरो रिपोर्ट: हजारीबाग के स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक ओर नाम जुड़ गया है। यह उद्घाटन स्थानीय इंद्रपुरी चौक स्थित साईं मंदिर के सामने लाइफ हेल्थ नर्सिंग होम एंड मैटरनिटी सेंटर का भव्य उद्घाटन हुआ। इस अस्पताल में जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. रौशन कुमार और स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. सिम्पी कुमारी अपनी सेवाएं देंगे। यहां 24 घंटे सातों दिन जांच, अल्ट्रासाउंड के साथ किफायती दरों में शल्य चिकित्सा और दूरबीन से सर्जरी की सुविधा मिलेगी।

अस्पताल के संचालक डॉ रौशन कुमार और डॉ सिम्पी कुमारी ने संयुक्त रूप से कहा कि यहां इंडोस्कोपी की सुविधा, नार्मल डिलीवरी, दूरबीन से पित्त की पथरी, किडनी पेशाब की नली, पेशाब की थैली में हुए पथरी और प्रोस्टेट का ऑपरेशन यथोचित मुल्य पर किया जायेगा। इसके अलावा इस अस्पताल में 18 बेड और छह केबिन की सुविधा है। पहली बार नॉर्मल डिलीवरी की सुविधा हजारीबाग में एक ही छत के नीचे उपलब्ध है। यह हॉस्पिटल में लैब जांच, अल्ट्रासाउंड आदि की सुविधा एक ही छत के नीचे है। आने वाला समय में आयुष्मान योजना से इस अस्पताल से जोड़ने की तैयारी है। गरीबों को सिजेरियन के बजाय नॉर्मल डिलीवरी के लिए प्रेरित करना है। गरीब महिलाओं के लिए नार्मल पैकेज और हाई रिस्क पैकेज अलग-अलग होगा। इलाज में पैसा कम खर्च होगा। लेकिन सही गुणवत्ता पूर्ण तरीके से इलाज होगा। ऐसे हर गरीब परिवार को राहत मिलेगी। 24 घंटा सातो दिन की सेवा उपलब्ध रहेगी। डॉ रोशन कुमार कॉरपोरेट सेक्टर में टाटा हॉस्पिटल की नौकरी छोड़कर इस अस्पताल को खोले है ।

वहीं उनकी धर्मपत्नी डॉक्टर शिल्पी कुमारी भुवनेश्वर से एमबीबीएस करने के बाद टाटा अस्पताल में ही प्रस्ताव स्थापित थी। दोनों पति-पत्नी जमशेदपुर के बाद हजारीबाग में अपनी सेवा देने पहुंचे हैं।यहां कई तरह के ऑपरेशन किए जाएंगे।

मौके पर उपस्थित लोगों ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में हजारीबाग शहर निरंतर विकास की ओर उन्मुख हो रहा है। उन्होंने कहा कि कई तरह के बड़े ऑपरेशन अब हज़ारीबाग में भी संभव हो पा रहे हैं। ऐसे में हजारीबाग के लोगों के आर्थिक स्थिति के अनुरूप यथोचित मूल्य बेहतर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने में ये अस्पताल कारगर साबित होगा।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
Uncategorized

गुमला में दशहरा मनाने घर आए बेटे की पिता ने की हत्या

गुमला, झारखंड: झारखंड के गुमला जिले में दशहरा मनाने घर आए एक...

Uncategorized

भुरकुंडा सीसीएल हॉस्पिटल गेट स्थित सड़क हादसे में एक महिला की मौत

रामगढ़ जिले के भुरकुंडा सीसीएल हॉस्पिटल गेट स्थित सड़क किनारे चल रही...

Uncategorized

हजारीबाग में रिटायर्ड शिक्षक पर दो राउंड फायरिंग,

हजारीबाग। जिले में एक रिटायर्ड शिक्षक पर फायरिंग की घटना से हड़कंप...

Uncategorized

जी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय,इचाक में एस.आई.आर. विषय पर सेमिनार का आयोजन।

जी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय, इचाक द्वारा एस.आई.आर. विषय पर एक दिवसीय शैक्षणिक सेमिनार...