Hazaribagh

जिला प्रशासन की टीम के द्वारा अवैध खनिज की ढुलाई पर बड़ी कारवाई

Share
Share
Khabar365news

उपायुक्त ने दिए थे जांच अभियान चलाने के निर्देश

एसडीएम की अगुवाई में की गई कारवाई,सीओ कटकमदाग,सीओ बड़कागांव भी रहे मौजूद

उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय के निदेशानुसार दिनांक 15.11.2024 (शुक्रवार) रात्री 10.00 बजे अनुमण्डल दण्डाधिकारी सदर श्री अशोक कुमार,अंचल अधिकारी, कटकमदाग,अंचल अधिकारी, बड़कागाँव के गठित टीम के द्वारा संयुक्त छापामारी की गई । इस दौरान अवैद्य बालू लदे 4 हाईवा जो रात्री 10.30 बजे स्थान कुण्डीलबागी, थाना-कटकमदाग को हजारीबाग के तरफ सड़क मार्ग से जाते हुए जप्त किया गया एवं 03 बोल्डर लदे हाईवा तथा 01 गिट्टी लदे हाईवा को स्थान-ओदरना थाना-कटकमदाग जो हजारीबाग के तरफ सड़क मार्ग से जा रहा था, को जप्त किया गया। मौके पर जब उक्त जप्त वाहनो के चालको से आवश्यक कानूनी दस्तावेज परिवहन चालान आदि की माँग की जाने पर उनके द्वारा कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। इसकी तत्काल सूचना थाना प्रभारी कटकमदाग को मोबाईल के माध्यम से दी गई एवं घटना स्थल पर बुलाकर वाहनो को जप्त कर थाना भेज दिया गया। वाहन में लदे खनिज से संबंधित ई-परिवहन चालान प्रस्तुत नहीं करने से स्पष्ट है कि उक्त वाहन के द्वारा अवैद्य रूप से खनिज का परिवहन किया जा रहा था,जो झारखण्ड लघु खनिज समनुदान नियमावली, 2004 (यथा संशाधित) के नियम-‘4′ एवं ’54’ MMDR Act, 1957 के नियम-ब तथा Jharkhand Minerals (Prevention of illegal Mining, Transportation and Storage) Rules, 2017 के नियम ‘9’ एवं ’13’ का उल्लंघन एवं दण्डनीय अपराध है तथा यह सरकारी सम्पति एवं राजस्व के चोरी का भी मामला बनता है। उक्त सभी वाहनों पर निहित प्रावधानों के तहत कारवाई प्रारंभ कर दी गई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
HazaribaghJharkhand

श्राद्ध कर्म में अनोखी पहल, 200 कंबलों का वितरण, कुटुंब भोज छोड़ गरीबों की सेवा कर दी श्रद्धांजलि

Khabar365newsइचाक: दरिया पंचायत के जगड़ा गांव निवासी समाजसेवी स्वर्गीय जगरनाथ महतो के...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में दिशा की बैठक में स्वास्थ्य व्यवस्था पर जनप्रतिनिधियों ने जताई चिंता

Khabar365newsहजारीबाग में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी की अध्यक्षता में दिशा की बैठक...

HazaribaghJharkhand

उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम से जगमगाया जगन्नाथ महतो इंटर महाविद्यालय

Khabar365newsहजारीबाग । इचाक प्रखंड स्थित जगन्नाथ महतो इंटर महाविद्यालय, उरुका ने इस...