Jharkhand

Jharkhand: जन्मदिन मनाने गए दोस्तों के साथ हादसा, 3 दोस्त की मौत

Share
Share
Khabar365news

Jharkhand: झारखंड में डैम में डूबने से तीन छात्रों की मौत ,तीनों छात्र 10वीं कक्षा के बताए जा रहे हैं. वे अपने एक दोस्त की बर्थडे पार्टी मनाने आए थे. लेकिन नहाते समय उनके साथ दुखद घटना घट गई. मरने वाले छात्रों के नाम मोहम्मद जैद, युवराज और नयाफ गद्दी हैं. घटना धनबाद के मैथन डैम में हुई. सभी छात्र गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल में पढ़ते थे| जब छात्रों का एक समूह दोस्त का जन्मदिन मनाने के लिए धनबाद के मैथन डैम पहुंचा तो सभी डैम में नहाने लगे. तीन छात्र गहरे पानी की ओर चले गए. पानी गहरा होने की वजह से वे पानी में डूब गए, जबकि बाकी तीन छात्र वहां से भागकर अपने घर चले गए. डरे हुए छात्रों को देखकर परिजनों को शक हुआ और उन्होंने उनसे पूछताछ की. बाद में जब उन्होंने घटना के बारे में बताया तो सभी दंग रह गए. लापता छात्रों के परिवार के सदस्य रोते हुए बेसुध हैं। छात्रों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार लापता बच्चों के परिजन जब डैम पर पहुंचे तो उनकी तलाश शुरू हुई|

https://jantaserishta.com/local/jharkhand/jharkhand-accident-with-friends-who-went-to-celebrate-birthday-3-students-died-3655615
https://jantaserishta.com/local/jharkhand/jharkhand-accident-with-friends-who-went-to-celebrate-birthday-3-students-died-3655615
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू डैम आठ फाटक में से 4 और 5 नंबर फाटक खुला

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातू पतरातू डैम के कैचमेंट एरिया में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पतरातू डैम आठ फाटक में से 4 और 5 नंबर फाटक खुला

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातू पतरातू डैम के कैचमेंट एरिया में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

ब्रह्माकुमारीज पतरातू सेवाकेंद्र द्वारा दिव्य अलौकिक ईश्वरीय रक्षाबंधन शुरु

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र,बी04, रोड़ नंबर-08 पतरातू द्वारा...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

अभय तिवारी मामले में जांच तेज,

Khabar365newsरांची। अभय तिवारी से जुड़े मामले में जांच एजेंसियों ने कार्रवाई तेज...