Hazaribagh

हजारीबाग यूथ विंग के द्वारा जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण,समाजसेवा का बेहतर संदेश के साथ 200 कंबल का किया गया वितरण

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग यूथ विंग का शीतकालीन राहत अभियान अब तक 700 कंबल वितरित

यह अभियान केवल कंबल वितरण नहीं, बल्कि जरूरतमंदों को सर्दी से बचाने का हमारा नैतिक दायित्व है :– चंद्र प्रकाश जैन

हमारा अभियान जरूरतमंदों को राहत देने और समाज में एकजुटता व सेवा की भावना को बढ़ावा देने का प्रयास है :– करण जयसवाल

हजारीबाग।

हजारीबाग यूथ विंग ने समाजसेवा का एक उत्कृष्ट उदाहरण पेश करते हुए अपने शीतकालीन राहत अभियान के तहत रविवार को पुन्दरी,बेश,कटकमदाग के पुराने पंचायत भवन के समीप 200 जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित किया गया, संस्था का यह अभियान दिसंबर के प्रथम रविवार से निरंतर चल रहा है और अब तक 700 कंबल जरूरतमंदों तक पहुंचाए जा चुके हैं। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य कड़ाके की सर्दी में समाज के वंचित और कमजोर वर्ग को राहत प्रदान करना है। हर सप्ताह 200 कंबल वितरण की योजना के साथ यह कार्यक्रम फरवरी 2025 तक जारी रहेगा। इसके अंतर्गत हजारीबाग जिले के विभिन्न ग्रामीण और शहरी इलाकों में जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है।

इस अवसर पर हजारीबाग यूथ विंग के संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन ने कहा कि यह अभियान केवल कंबल बांटने का कार्य नहीं है, बल्कि यह समाज में सहयोग और सेवा की भावना को जागृत करने का प्रयास है। सर्दी के मौसम में जरूरतमंद और वंचित लोग सबसे अधिक प्रभावित होते हैं। हमारा उद्देश्य है की इस ठंड में कोई भी व्यक्ति कपड़ों की कमी के कारण पीड़ित न हो।

हजारीबाग यूथ विंग के अध्यक्ष करण जयसवाल ने इस अवसर पर कहा
हमारा शीतकालीन राहत अभियान समाज के उन लोगों तक पहुंचने का प्रयास है, जो ठंड के इस कठिन समय में सबसे अधिक परेशानियों का सामना करते हैं। यह केवल कंबल वितरित करने का कार्य नहीं है, बल्कि समाज में एकजुटता और सेवा का संदेश है। हमारी संस्था यह सुनिश्चित करना चाहती है की कोई भी व्यक्ति ठंड से पीड़ित न हो।
उन्होंने आगे कहा की यह अभियान फरवरी 2025 तक जारी रहेगा और इसके माध्यम से पूरे हजारीबाग जिले के वंचित वर्ग तक मदद पहुंचाने का लक्ष्य है।

स्थानीय निवासियों ने संस्था की इस पहल की सराहना की और कहा कि इस तरह के प्रयास वंचित वर्ग के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाते हैं। वितरण कार्यक्रम में स्थानीय पंचायत के सदस्यों, समाजसेवियों और युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।

अगले सप्ताह हजारीबाग के अन्य क्षेत्रों में कंबल वितरण का आयोजन किया जाएगा। हजारीबाग यूथ विंग का यह अभियान केवल राहत प्रदान करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को प्रोत्साहित करने का एक प्रयास है। संस्था के इस प्रयास ने पूरे जिले में एक सकारात्मक संदेश दिया है और अन्य संगठनों को भी प्रेरित किया है।

मौके पर संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन, सचिव संजय कुमार, सहसचिव डॉक्टर बी वेंकटेश, उपाध्यक्ष विकास केसरी,जय प्रकाश खण्डेलवाल, कोषाध्यक्ष रितेश खण्डेलवाल, कार्यकारिणी सदस्य गुंजन मद्धेशिया, सिद्धू सिंह चौहान, पूर्व सदर विधायक प्रतिनिधि अजय साहू,
अरुण कुमार राणा,ओम प्रकाश राणा,दीपक यादव,जगरनाथ साव,अजय साव,राजेंद्र यादव,अमर राणा, सुरेंद्र कुमार गुप्ता,कलाम कुमार साहू,दीपक पंडित,सुनील यादव,प्रमोद ठाकुर, धनेश्वर कुमार,अरविंद कुमार सहित कई लोग मौजूद रहें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingCrimeHazaribaghJharkhand

बीमारी से बिरहोर युवक की मौत, पत्नी गंभीर, प्रशासन ने भेजी मेडिकल टीम

Khabar365newsहजारीबाग: स्वतंत्रता दिवस के दिन इचाक प्रखंड के सिजुआ बिरहोर टोला में...

HazaribaghJharkhandआस्थाधर्म-कर्म

बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

Khabar365newsसंवाददाता बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा कला में बजरंगबली मंदिर निर्माण को...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

प्रिंस खान गैंग से जुड़े संदिग्ध की पुलिस से मुठभेड़

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में प्रिंस...