Uncategorized

*उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला गंगा समिति की बैठक*

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट: ब्यूरो मंसूर खान के साथ आरीफ कुरैशी रामगढ़

रामगढ़: सोमवार को उप विकास आयुक्त श्री नागेंद्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में जिला गंगा समिति की बैठक का आयोजन किया गया।बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने जिला गंगा समिति के पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देश के आलोक में हुए कार्यो की विस्तार से जानकारी ली। जिसके उपरांत उन्होने जनवरी महीने में नमामि गंगे योजना के तहत विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर प्रभारी पदाधिकारी विकास शाखा सह जिला योजना पदाधिकारी श्री समीर कुल्लू सहित अन्य अधिकारियों, महाविद्यालयों के प्राचार्य, सीसीएल, टाटा सहित विभिन्न एजेंसी के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा के क्रम में आवश्यक निर्देश दिए वहीं उप विकास आयुक्त ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों के साथ नमामि गंगे योजना के तहत जन जागरूकता, एक्शन प्लान, ट्री प्लांटेशन एक्टिविटीज, नेचुरल फार्मिंग एवं रामगढ़ जिले के जल श्रोतों को स्वच्छ रखने हेतु किए जाने वाले कार्यों को लेकर चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। बैठक के दौरान जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल रामगढ़, कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल रामगढ़ सहित अन्य उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
Uncategorized

रेल पुलिस शराब के साथ दो गिरफ्तार

Khabar365newsधनबाद वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त महोदय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक के...

Uncategorized

नगर निगम चुनाव में झामुमो का बड़ा दांवमेयर प्रत्याशी विकास राणा को मिला पार्टी का आधिकारिक समर्थन

Khabar365newsहजारीबाग। नगर निगम चुनाव को लेकर जिले में सियासी हलचल तेज हो...

Uncategorized

नरसिंह नगर में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस समारोह

Khabar365news हजारीबाग: जिले के नरसिंह नगर क्षेत्र में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह...

Uncategorized

गोविंदपुर बरवाअड्डा के बीच हुआ सड़क हादसा बाल बाल बचा एक परिवार

Khabar365newsगोविंदपुर बरवाअड्डा के बीच हुआ सड़क हादसा बाल बाल बचा एक परिवार...