Hazaribagh

कटकमसांडी थाना की लगातार कामयाबी किया एक एकड़ में अफीम नष्ट,अफीम कारोबारीयों में हड़कंप

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग (कटकमसांडी): कटकमसांडी थाना अंतर्गत ग्राम डांटो, में टोला गम्हरियाटांड के जंगल के आसपास में कटकमसांडी थाना प्रभारी राजबल्लभ कुमार एवं वन विभाग के संयुक्त छापामारी कर करीब एक एकड़ जंगली जमीन में पोस्ता का खेती को नष्ट किया गया।

इस संदर्भ में कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। अफीम की खेती के खिलाफ जिले भर में बड़ा अभियान चलाया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से तस्करों के मंसूबों को बड़ा झटका लगा है। थाना प्रभारी राजबल्लभ कुमार ने बताया कि कटकमसांडी के विभिन्न क्षेत्रों में कहीं-कहीं पर अफीम तस्करों के द्वारा अफीम की खेती की जा रही थी जिसे अभियान चलाकर नष्ट कर दिया जा रहा है। अभी कुछ दिन पहले ही इस तरह की कार्रवाई की गई और लगातार इस तरह कार्रवाई जारी रहेगी पुलिस व वन विभाग के संयुक्त कारवाई करते हुए चिन्हित स्थान पर छापेमारी की तो वहां पाया कि अफीम के छोटे-छोटे पौधे उग आए हैं और उसे नष्ट भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस के द्वारा अफीम की खेती करने वाले लोगों को भी चिन्हित करने का कार्य किया जा रहा है और ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी की जायेगी। साफ-साफ थाना प्रभारी ने इस तरह के लोगों चिन्हित कर चेतावनी दिया कि कोई भी अफीम की खेती करने वालों को छोड़ नहीं जाएगा और उस पर कानून के दायरे में कड़ी करवाई की जाएगी। टीम में थाना प्रभारी के साथ श्रवण कुमार वनरक्षी प्रभारी, सुबोध कुमार, सुधांशु सिंह एवं पुलिस सशस्त्र बल आदि उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingCrimeHazaribaghJharkhand

बीमारी से बिरहोर युवक की मौत, पत्नी गंभीर, प्रशासन ने भेजी मेडिकल टीम

Khabar365newsहजारीबाग: स्वतंत्रता दिवस के दिन इचाक प्रखंड के सिजुआ बिरहोर टोला में...

HazaribaghJharkhandआस्थाधर्म-कर्म

बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

Khabar365newsसंवाददाता बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा कला में बजरंगबली मंदिर निर्माण को...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

प्रिंस खान गैंग से जुड़े संदिग्ध की पुलिस से मुठभेड़

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में प्रिंस...