Hazaribagh

सीमा सुरक्षा बल मेरू कैंप, हजारीबाग में ’वार्ब’ (WARB) तिमाही बैठक का हुआ आयोजन

Share
Share
Khabar365news

बल मुख्यालय, सीमा सुरक्षा बल, नई दिल्ली के निर्देशानुसार वार्ब (WARB) के तत्वावधान में प्रशिक्षण केन्द्र एवं विद्यालय, सीमा सुरक्षा बल, मेरू परिसर स्थित परिवार कल्याण केन्द्र में दिनांक 04 जनवरी 2024 समय 1100 बजे से झारखण्ड राज्य में रहने वाले सीमा सुरक्षा बल के सेवानिवृत्त कार्मिकों व उनके आश्रितों की पेन्शन व रिटायमेन्ट लाभ में उत्पन्न विसंगतियों के लिए एक ही पटल पर सुनवाई व निवारण हेतु वार्ब मीटिंग का आयोजन किया गया।
गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा देश की अमूल्य धरोहर केन्द्रीय पुलिस बलों के पेन्शनभोगी सेवानिवृत कार्मिकों और उनके आश्रितों के पुनर्वास और कल्याण हेतु वार्ब (WARB)का गठन किया गया है।
वार्ब बैठक में बड़ी संख्या मंेसेवानिवृत कार्मिक और उनके आश्रित उपस्थित रहे। इस दौरान राकेश रंजन लाल, उपमहानिरीक्षक (प्रशासन) कैंप के सक्षम अधिकारी, अनुभवी लेखा अधिकारी, अनुसचिवीय स्टाफ और अन्य सम्बंधित विभागों के प्रभारी, सेवानिवृत कार्मिकों एवं आश्रितों की समस्याओं के निवारण के लिए उपस्थित रहे। बैठक में सेवानिवृत कार्मिकों एवं आश्रितों की पंेशन से जुड़ी समस्याओं का निवारण किया गया साथ ही पुनर्वास व कल्याण संबधित जानकारी एवं भविष्य मंे सेवानिवृत कार्मिकों व उनके आश्रितों के लिए सरकार की योजनाओं से अवगत करवाया गया। जानकारी के मुताबिक सीमा सुरक्षा बल मेरू कैंप में अगली वार्ब (WARB) की बैठक आगामी मार्च 2025 माह में होगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender








Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में दिशा की बैठक में स्वास्थ्य व्यवस्था पर जनप्रतिनिधियों ने जताई चिंता

Khabar365newsहजारीबाग में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी की अध्यक्षता में दिशा की बैठक...

HazaribaghJharkhand

उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम से जगमगाया जगन्नाथ महतो इंटर महाविद्यालय

Khabar365newsहजारीबाग । इचाक प्रखंड स्थित जगन्नाथ महतो इंटर महाविद्यालय, उरुका ने इस...

HazaribaghJharkhand

इचाक के सी. एम. आदर्श उच्च विद्यालय का शानदार प्रदर्शन, 96.11% छात्र सफल

Khabar365newsहजारीबाग जिले के इचाक स्थित सी. एम. आदर्श उच्च विद्यालय के विद्यार्थियों...