JharkhandPolticalRanchi

सरकारी कार्यालयों के बाहर बूथ लगाए मेधा डेयरी, जगह मुहैया कराने के लिए सरकार से करेंगे पत्राचार : शिल्पी नेहा तिर्की

Share
Share
Khabar365news

रांची : झारखंड के सरकारी कार्यालयों के बाहर मेधा डेयरी बूथ लगेंगे। कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग इसको लेकर सरकार से स्थल मुहैया कराने का अनुरोध करेगा। इसका उद्देश्य राज्य के अंदर मेधा डेयरी को बढ़ावा देना और उसका प्रचार – प्रसार करना है। पशुपालन निदेशालय, हेसाग में झारखंड मिल्क फेडरेशन के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के दौरान कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने ये निर्देश दिये। समीक्षा बैठक के दौरान मेधा डेयरी के प्रचार -प्रसार की जरूरत को महसूस किया गया। इसके लिए शहरी क्षेत्र में स्कूल के बाहर मेधा डेयरी के अस्थाई बूथ खोले जाएंगे। स्कूली बच्चों के बीच मेधा डेयरी के उत्तम उत्पाद उपलब्ध मिल सकेंगे। विभाग के मुताबिक, स्कूली बच्चे मेधा डेयरी के प्रचार का सबसे सशक्त माध्यम हो सकते हैं। इसके लिए स्कूल के बाहर मेधा डेयरी के द्वारा कई तरह के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

मांडर, चान्हो, बेड़ो प्रखंड : में भी मेधा डेयरी का बूथ खोलने का निर्देश विभागीय मंत्री ने दिया। जमशेदपुर के बजाय सरायकेला-खरसांवा जिले में डेयरी प्लांट के लिए स्थल चयन का निर्देश शिल्पी नेहा तिर्की ने दिया। पशुपालन विभाग के द्वारा संचालित फॉर्मर ट्रेनिंग सेंटर को आवासीय बनाने की बात मंत्री ने अधिकारियों से कही ताकि ऐसे ट्रेनिंग सेंटर पर 200 से 300 किसानों की आवासीय ट्रेनिंग हो सके। गो सेवा आयोग के साथ एक कार्यशाला आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया। इस कार्यशाला में गो पालकों को कई तरह की जानकारी दी जाएगी। मंत्री ने कहा कि फेडरेशन के साथ साथ डेयरी कॉपरेटिव सोसाइटी का गठन किया जाए। ये झारखंड के लिए सफल साबित होगा। ऐसा करके ग्रामीण स्तर पर लोगों को जोड़ा जा सकता है। इससे लोगों को रोजगार भी मिलेगा और विभाग का अपने लक्ष्य को पाने में भी सफल साबित होगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

विधायक रोशन लाल चौधरी ने ट्रांसफार्मर का किया उद्घाटन

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु एस एस 10 + 2 हाई...