Uncategorized

*रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव 2023 के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने किया रामगढ़ महाविद्यालय का निरीक्षण*

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट: मंसूर खान ब्यूरो के साथ आरीफ कुरैशी रामगढ़

रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव 2023 के मद्देनजर शनिवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा ने पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष पांडे के साथ रामगढ़ महाविद्यालय रामगढ़ का निरीक्षण किया।

इस दौरान उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव 2023 के मद्देनजर रामगढ़ महाविद्यालय रामगढ़ में डिस्पैच सेंटर, मतगणना केंद्र एवं बज्रगृह बनाने को लेकर उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। मौके पर सुश्री मिश्रा ने रामगढ़ महाविद्यालय रामगढ़ में मीडिया सेल, वाहन कोषांग सहित अन्य के संचालन व योजनाबद्ध तरीके से मतगणना संपन्न कराने के संबंध में अधिकारियों के साथ चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए वहीं उन्होंने मतगणना के दिन परिसर में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान निर्वाची पदाधिकारी 23 रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र सह अनुमंडल पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, सहायक अभियंता भवन प्रमंडल रामगढ़, सहायक जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
Uncategorized

जी.एम.इंटर महाविद्यालय में क्यूज प्रतियोगिता का आयोजन।

Khabar365news हजारीबाग : जी .एम. इंटर महाविद्यालय, इचाक में एस.आई.आर. (S.I.R.) विषय...

Uncategorized

लिट्टीपाड़ा में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया सीएसपी पर खाता खोलने के नाम पर ₹350 वसूली का आरोप, जांच की मांग

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट पाकुड़/लिट्टीपाड़ा। पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड...

Uncategorized

*रामगढ़ भुरकुंडा रीवर साईड में पुलिस मुठभेड़ में प्रिंस खान गैंग के सक्रिय सदस्य घायल,दो पिस्टल 59 पीस कारतूस बरामद*

Khabar365newsरामगढ़ जिले के भुरकुंडा रीवर साईड केंद्रीय विद्यालय में पुलिस मुठभेड़ में...