Home Jharkhand देवघर की युवती साइबर अपराधियों के हाथों 24 घंटे रही डिजिटल अरेस्ट, बैंक खाते की जानकारी तक ले ली
Jharkhand

देवघर की युवती साइबर अपराधियों के हाथों 24 घंटे रही डिजिटल अरेस्ट, बैंक खाते की जानकारी तक ले ली

Share
Share

देवघर की एक युवती को डिजिटल अरेस्ट किये जाने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। साइबर अपराधियों की शिकार होने के बाद यह युवती इतनी डर गयी थी कि वह 24 घंटे तक उनके निर्देशों का पालन करने को विवश हो गयी। यह वारदात देवघर के नगर थाना क्षेत्र के विलियम्स टाउन इलाके की सिलाई का काम करने वाली युवती के साथ हुआ है।

युवती के साथ हुआ वाकया विगत 6 फरवरी का है। युवती के पास एक अनजान नंबर से कॉल आता है। कॉल करने वाला खुद को CBI अधिकारी बताता है। वर्दी में कथित सीबीआई अधिकारी की फोटो को देखकर युवती उस पर विश्वास कर लेती है। वह युवती से कहता है कि सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो डालने के मामले में उस पर FIR हुई है। जब युवती ने उसकी बात को नकारती है  तो अधिकारी उसकी बात एक और व्यक्ति से बात करवाता है और उसे फर्जी अरेस्ट वारंट और केस के दस्तावेज भेज देता है। इसके बाद अपराधियों ने वीडियो कॉल पर उसे डिजिटल अरेस्ट कर लिया और घर से बाहर न निकलने की धमकी दी।

तब अपराधी उससे  मुकदमे से बचाने के एवज में पैसे की मांग करते हैं। युवती उनकी बात अपने पिता से करवाती है। ठग उन्हें भी झांसे में लेकर बैंक अकाउंट की जानकारी ले लेते हैं। गुरुवार से लेकर शुक्रवार सुबह तक युवती पूरी तरह मानसिक रूप से परेशान रहती है। किसी तरह उसने अपने भाई को खबर दी, जिसने एक दोस्त को घर भेजा। जब दोस्त ने समझाया, तो युवती को हकीकत का अंदाजा हुआ। इसके बाद वह अपने पिता के साथ साइबर थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने युवती को समझाया कि यह सब साइबर अपराधियों का जाल था और उसे डरने की जरूरत नहीं है।

यहां एक बात पाठकों को बताना जरूरी है कि युवती ने पीजी तक पढ़ाई की है और उसके पिता रिटायर्ड शिक्षक हैं, फिर भी दोनों साइबर अपराधियों के झांसे में आ गये। शिक्षित होना अपनी जगह है, अपने विवेक का सही जगह पर और सही तरीके से इस्तेमाल करना दूसरी बात है। साइबर समस्या हो या फिर कोई अन्य समस्या, लेकिन हम अपने विवेक का इस्तेमाल करके ही उससे निबट सकते हैं।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
JharkhandRanchi

राँची में 21वीं झारखण्ड राज्य पुलिस ड्यूटी मीट-2026 का आगाज, DGP तदाशा मिश्रा ने किया उद्घाटन

राँची। झारखण्ड पुलिस की कार्यक्षमता को आधुनिक तकनीक से जोड़ने और अपराध...

BreakingCrimeJharkhandRanchi

रांची के डोरंडा में किराये के मकान से युवक का फंदे से लटका शव बरामद

रांची// डोरंडा में भाड़े के मकान से युवक का फंदे से लटका...

JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू तालाटांड में संविधान दिवस समारोह का आयोजन, मौलिक अधिकारों व कर्तव्यों पर हुई चर्चा

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड के अंतर्गत तालाटांड पंचायत...