Home Bihar बिहार के गोपालगंज Encounter में मारा गया 50 हजार का इनामी कुख्यात मनीष यादव
BiharBreaking

बिहार के गोपालगंज Encounter में मारा गया 50 हजार का इनामी कुख्यात मनीष यादव

Share
Share

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज में पुलिस और कुख्यात अपराधी मनीष यादव  के बीच मुठभेड़ हुई.जिसमे 50 हजार का ईनामी अपराधी मनीष यादव मारा गया है.जबकि जवाबी कार्रवाई के दौरान गोली लगने से एसटीएफ का जवान रोशन कुमार जख्मी हो गये है, जिन्हे इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है. मुठभेड़ की ये वारदात गोपालपुर थाना के रामपुर खुर्द गांव के पास नहर पर हुई है.मृतक मनीष यादव उचकागांव थाना क्षेत्र के भगवान टोला का रहने वाला है.

पढ़ें कौन है मनीष यादव

मनीष यादव पर हाल ही में हुए पूर्व मुखिया अरविंद यादव की हत्या समेत कई मर्डर समेत संगीन अपराधिक मामले दर्ज है.गोपालगंज के एसपी अवधेश दीक्षित सदर अस्पताल में पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं और घायल जवान के इलाज के बारे में जानकारी ले रहे हैं.एसपी ने कहा कि घायल जवान की बेहतर इलाज हो सके, इसके लिए पूरी टीम लगी हुई है.बताया जाता है कि कुख्यात अपराधी मनीष यादव किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए पहुंचा था.जिसकी तलाश में बिहार एसटीएफ और गोपालगंज पुलिस की टीम निकली हुई थी.पुलिस ने मनीष यादव को चारों तरफ से घेराबंदी करने के बाद सरेंडर करने के लिए कहा लेकिन उसने ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी.

मुठभेड़ में STF जवान भी घायल, पढ़ें कौन है मनीष यादव

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles