झारखंडब्रेकिंग

डीसी ने किया फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का शुभारंभ

Share
Share
Khabar365news

Ramgarh: मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अंतर्गत फ़ाइलेरिया उन्मूलन अभियान का सोमवार को उपायुक्त, रामगढ़ चंदन कुमार ने शुभारंभ सदर अस्पताल रामगढ़ से किया. उपायुक्त चंदन कुमार ने सिविल सर्जन डॉक्टर महालक्ष्मी प्रसाद सहित अन्य अधिकारियों व चिकित्सकों के साथ फाइलेरिया रोधी दवाइयां खाकर अभियान का शुभारंभ किया. मौके पर सिविल सर्जन डॉक्टर महालक्ष्मी प्रसाद द्वारा उपायुक्त को 10 फरवरी 2024 से 25 फरवरी 2024 तक रामगढ़ जिले में शत प्रतिशत लोगों को फाइलेरिया रोधी दवाइयां खिलाने के लिए तैयार माइक्रो प्लान आदि की जानकारी दी.

इस दौरान उपायुक्त ने सिविल सर्जन सहित अन्य सभी अधिकारियों, चिकित्सकों आदि को लोगों को अपने सामने ही फाइलेरिया रोधी दवाइयां खिलाना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही उन्होंने रोग से जुड़ी विभिन्न भ्रांतियों को दूर करने का भी कार्य किया. वहीं लोगों को फाइलेरिया रोग एवं इससे बचाव के प्रति जागरूक करने हेतु जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. जिला भीबीडी पदाधिकारी रामगढ़ डॉ अजय चौधरी के द्वारा बताया गया कि डीईसी एवं एल्बेन्डाजोल ये दोनों दवाइयां बिलकुल सुरक्षित हैं. मात्र संक्रमित व्यक्तियों में ही मामूली प्रतिकुल प्रभाव जैसे कि बुखार, चक्कर, उल्टी, सरदर्द इत्यादि हो सकते हैं जो कि मुख्यता फाइलेरिया के परजीवी के मरने के वजह से दिखाई देते हैं.

कहा कि यह 24 से 48 घंटे के बीच बीना किसी उपचार के ठीक हो जाता है. रामगढ़ जिलान्तर्गत सभी लक्षित 1082581 जनसमुदाय को फाईलेरिया रोधी दवा (डीईसी एवं एल्बेन्डाजोल) की एकल खुराक को खिलाई जानी है. दो साल से छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाओं और अत्यंत बीमार व्यक्ति को इन दवाओं का सेवन नही करने की बात कही गई. उन्होने बताया कि डीईसी एवं एल्बेन्डाजोल दवाइयों के सेवन से फाइलेरिया जैसी बीमारी का बचाव एवं रोकथाम सम्भव है.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हर घर तिरंगा अभियान के तहत वार्ड पार्षद निभा देवी ने घर-घर पहुंचकर किया तिरंगा वितरण

Khabar365newsपाकुड़। राष्ट्रव्यापी “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत नगर परिषद पाकुड़ के...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

निजी कार्यक्रम में शामिल होने बोकारो पहुंचे मुख्यमंत्री,

Khabar365newsबोकारो। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने...