झारखंडब्रेकिंग

डीसी ने की बैठक, परीक्षा को लेकर अधिकारियों को दिये निर्देश

Share
Share
Khabar365news

रामगढ : डीसी रामगढ़ चंदन कुमार ने समाहरणालय में बैठक की. यह बैठक 11 फरवरी से शुरू होने वाली वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त आयोजन को लेकर की. इसमें पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के अलावा गश्ती दण्डाधिकारियों एवं थाना प्रभारी शामिल थे. बैठक के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमारी नीलम के द्वारा उपायुक्त सहित बैठक में उपस्थित अन्य को जानकारी दी गई कि इस वर्ष रामगढ़ जिले में माध्यमिक परीक्षा के लिए 53 परीक्षा केंद्रों पर 12669 एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए 40 केंद्रों पर 12300 अभ्यर्थी परीक्षा में हिस्सा लेंगे.

बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी स्थिर एवं गश्ती दण्डाधिकारियों को उनके उनके केंद्रों पर परीक्षाओं का आयोजन पूरी पारदर्शिता के साथ एवं कदाचार मुक्त तरीके से करने का निर्देश दिया. वही उपायुक्त ने स्थिर एवं गश्ती दण्डाधिकारियों के लिए जारी दिशा निर्देशों से संबंधित पुस्तिका को सभी स्थिर एवं गश्ती दण्डाधिकारियों को अच्छी तरह से पढ़ लेने एवं किसी भी प्रकार की कोई दुविधा होने पर त्वरित रूप से उन्हें दूर कर लेने का निर्देश दिया.

साथ ही उपायुक्त ने सभी स्थिर एवं गश्ती दण्डाधिकारियों को परीक्षा के आयोजन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए. बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक के द्वारा परीक्षा के आयोजन को लेकर जारी दिशा निर्देशों की जानकारी देने के क्रम में स्थिर एवं गश्ती दण्डाधिकारियों की कई दुविधाओं को दूर किया गया. वहीं पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा के आयोजन को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश भी स्थिर एवं गश्ती दण्डाधिकारियों को दिए.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हर घर तिरंगा अभियान के तहत वार्ड पार्षद निभा देवी ने घर-घर पहुंचकर किया तिरंगा वितरण

Khabar365newsपाकुड़। राष्ट्रव्यापी “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत नगर परिषद पाकुड़ के...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

निजी कार्यक्रम में शामिल होने बोकारो पहुंचे मुख्यमंत्री,

Khabar365newsबोकारो। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने...