Uncategorized

*रामगढ़ विधानसभा उप निर्वाचन 2023 के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने की प्रेस वार्ता*

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट: मंसूर खान ब्यूरो चीफ के साथ आरीफ कुरैशी रामगढ़

*रामगढ़: रामगढ़ विधानसभा उप निर्वाचन 2023 के मद्देनजर मंगलवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रामगढ़ सुश्री माधवी मिश्रा ने पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष पांडे एवं निर्वाची पदाधिकारी 23 रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र सह अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद जावेद हुसैन के साथ समाहरणालय सभाकक्ष रामगढ़ में प्रेस वार्ता की।**इस दौरान विभिन्न मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधियों को जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 18 जनवरी 2023 को 23 रामगढ़ विधानसभा उप निर्वाचन की घोषणा के उपरांत आज दिनांक 31 जनवरी 2023 को गजट नोटिफिकेशन के पश्चात निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी रामगढ़ द्वारा जारी चुनाव कार्यक्रम से संबंधित विस्तृत जानकारी आप सभी को उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज इस प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया है।*

*इस दौरान जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने सभी को बताया कि रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव 2023 के मद्देनजर नामांकन 7 फरवरी 2023 तक पूर्वाहन 11:00 बजे से अपराहन 3:00 बजे तक अनुमंडल कार्यालय रामगढ़ में किया जा सकेगा। संवीक्षा का कार्य 8 फरवरी 2023 को पूर्वाहन 11:00 बजे से शुरू होगा वही 10 फरवरी 2023 को अपराहन 3:00 बजे तक अभ्यर्थी नाम वापस ले सकते हैं। साथ ही उन्होंने सभी को जानकारी दी कि 23 रामगढ़ विधानसभा उप निर्वाचन के दौरान मतदान 27 फरवरी 2023 को पूर्वाहन 7:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगा।**उपचुनाव की तैयारियों के संबंध में जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने सभी को बताया कि मतदान प्रक्रिया के लिए विभिन्न क्षेत्रों में लगाए जाने वाले पदाधिकारियों एवं कर्मियों की नियुक्ति का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि उपचुनाव के दौरान कुल 2025 मतदान कर्मी, 69 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 63 माइक्रो ऑब्जर्वर की नियुक्ति की गई है। साथ ही सभी को चुनाव के सफलतापूर्वक आयोजन हेतु विभिन्न चरणों में प्रशिक्षण देने का कार्य किया जा रहा है।**मतदान केंद्रों की जानकारी देने के क्रम में सुश्री मिश्रा ने सभी को बताया कि रामगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 के मद्देनजर कुल 233 भवनों में 405 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिनमें रामगढ़ प्रखंड में 118 में दुलमी प्रखंड में 64, चितरपुर प्रखंड में 70 एवं गोला प्रखंड में 153 मतदान केंद्र बनाए गए है। रामगढ़ विधानसभा उप निर्वाचन 2023 के मद्देनजर कुल 55 सेक्टर एवं 10 क्लस्टर बनाए गए हैं। मतदान कर्मियों एवं मतदान सामग्री को सुरक्षा उपलब्ध कराने हेतु पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की उपलब्धता सुनिश्चित कराई गई है। साथ ही मतदान कर्मियों के लिए जिला कल्याण पदाधिकारी को नोडल पदाधिकारी नामित किया गया है। 405 मतदान केंद्रों में 244 मतदान केंद्र अति संवेदनशील 114 संवेदनशील एवं 47 सामान्य मतदान केंद्र है।**चुनाव हेतु जिले को पर्याप्त संख्या में ईवीएम प्राप्त है जिनका एफएलसी का कार्य सूचना भवन रामगढ़ में किया जा रहा है। निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की संख्या निर्वाची पदाधिकारी से प्राप्त होते ही ईवीएम के कमिश्निंग कार्य कराया जाएगा।**रामगढ़ विधानसभा उप निर्वाचन 2023 के लिए स्ट्रांग रूम एवं काउंटिंग हॉल रामगढ़ महाविद्यालय रामगढ़ में बनाया गया। आदर्श आचार संहिता के अनुपालन हेतु जिले में कुल 3 फ्लाइंग स्क्वायड टीम, 3 स्टैटिक सर्विलेंस टीम एवं 3 वीडियो सर्विलेंस टीम बनाए गए हैं। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में कुल 6 चेक नाके 24×7 संचालित है वही स्वतंत्र व निष्पक्ष तरीके से चुनाव संपन्न कराने को लेकर जिला स्तर पर कंट्रोल रूम जिसकी दूरभाष संख्या 06553 261 522/ 99733 14112 स्थापित कर कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।**मौके पर उपायुक्त ने कहा कि निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान कराने हेतु आप सभी प्रेस प्रतिनिधियों का सार्थक और सकारात्मक सहयोग बहुत महत्वपूर्ण है वहीं उन्होंने प्रेस प्रतिनिधियों के माध्यम से सभी जिले वासियों से आगामी रामगढ़ विधानसभा उप निर्वाचन 2023 के दौरान अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।**प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष पांडे ने बताया कि रामगढ़ जिले में कुल 6 चेक नाके संचालित है एवं उनके माध्यम से लगातार अवैध कैश, शराब, हथियार या ऐसी कोई भी चीज जिससे कि चुनाव प्रभावित हो सके के विरुद्ध सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में आवश्यक रूप से छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। मौके पर उन्होंने प्रेस प्रतिनिधियों के माध्यम से सभी को जानकारी दी कि जिनके पास भी लाइसेंसी हथियार है वे सभी अपने नजदीकी थाना में जाकर उसका सत्यापन करा लें एवं हथियार को जमा कर दे। साथ ही उन्होंने कहा कि आगामी रामगढ़ विधानसभा उप निर्वाचन 2023 के शांतिपूर्ण स्वतंत्र व निष्पक्ष आयोजन हेतु पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को विभिन्न चरणों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि चुनाव के सफल आयोजन हेतु पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भी एक कोषांग का गठन किया गया है जो कि अन्य कोषांगों के साथ समन्वय बनाकर कार्य कर रहा है।**प्रेस वार्ता के दौरान निर्वाची पदाधिकारी 23 रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र सह अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद जावेद हुसैन ने प्रेस प्रतिनिधियों के माध्यम से सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से आदर्श आचार संहिता एवं भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करने की अपील की वहीं उन्होंने सभी मतदाताओं से उप निर्वाचन के दौरान अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।**प्रेस वार्ता के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी सह नजारत उप समाहर्ता, कार्यपालक दंडाधिकारी सह जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, सहायक जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिले के विभिन्न मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधियों सहित अन्य उपस्थित थे।*

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
Uncategorized

रेल पुलिस शराब के साथ दो गिरफ्तार

Khabar365newsधनबाद वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त महोदय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक के...

Uncategorized

नगर निगम चुनाव में झामुमो का बड़ा दांवमेयर प्रत्याशी विकास राणा को मिला पार्टी का आधिकारिक समर्थन

Khabar365newsहजारीबाग। नगर निगम चुनाव को लेकर जिले में सियासी हलचल तेज हो...

Uncategorized

नरसिंह नगर में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस समारोह

Khabar365news हजारीबाग: जिले के नरसिंह नगर क्षेत्र में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह...

Uncategorized

गोविंदपुर बरवाअड्डा के बीच हुआ सड़क हादसा बाल बाल बचा एक परिवार

Khabar365newsगोविंदपुर बरवाअड्डा के बीच हुआ सड़क हादसा बाल बाल बचा एक परिवार...