बिहारब्रेकिंग

पटना में युवक ने गर्लफ्रेंड के घर के बाहर खुद को मारी गोली, प्रेमिका की शादी के एक दिन पहले ही दे दी जान

Share
Share
Khabar365news

पटना : पटना में एक युवक ने प्रेमिका के घर के सामने खुद को गोली मार ली। मृतक की पहचान मोनू (28) के रूप में हुई है। वो दिल्ली में प्लम्बर का काम करता था। मोनू अपनी गर्लफ्रेंड की शादी से एक दिन पहले दिल्ली से बाढ़ अपने गांव दयाचक आया था। उसने अपनी प्रेमिका के सामने शादी का प्रस्ताव रखा, लेकिन लड़की ने मना कर दिया। इसी बात से नाराज होकर उसने खुद को गोली मार ली। मामला बुधवार को दयाचक मोहल्ले में स्थानीय टीओपी के पास का है। मोनू की प्रेमिका की शादी गुरुवार (6 मार्च) को है। मृतक के भांजे रोहित ने बताया मोनू 2 दिन पहले ही दिल्ली से दयाचक अपने घर आया था। उसका पड़ोस की ही एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कई साल से दोनों एक दूसरे के संपर्क में थे। लड़की की शादी के एक दिन पहले ही वह यहां आया था। वह लड़की के घर उससे शादी की बात करने गया, लेकिन उसने मना कर दिया। लड़की का कहना था कि परिवार की सहमति के बिना शादी नहीं हो सकती। इसी वजह से उसने अपनी जान दे दी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने सीएम हेमन्त सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

Khabar365newsचक्रधरपुर के नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने आज मुख्यमंत्री हेमन्त...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

तीन दिन काला बिल्ला लगाकर ड्यूटी करेंगे रांची पुलिसकर्मी

Khabar365newsझारखंड पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच तनातनी बढ़ती नजर आ रही है।...

BiharBreakingबिहारब्रेकिंग

बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस दुर्घटना होने से बाल-बाल बची

Khabar365newsबिहार स्थित बेतिया में बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस के साथ कल एक बड़ा...