Uncategorized

*भुरकुंडा बाजार स्थित गजानंद उर्फ गज्जू साव पर हुई गोलीबारी मामले में अबतक पुलिस द्वारा उद्भेदन नहीं व्यवसायियों में डर का माहौल*

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ जिले के भुरकुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत 23 जनवरी को अज्ञात अपराधियों द्वारा भुरकुंडा बाजार स्थित रेक लोडिंग व्यवसाय गजानंद उर्फ गज्जू साव पर अपराधियों द्वारा जान से मारने की नियत से पांच से छह राउंड चलाई थी अंधाधुन गोलियां जिस बीच बुलेट गाड़ी के सीसे तोड़कर आरपार भी हो गई थी। इस घटनाक्रम में बाल बाल बचे थे गजानंद उर्फ गज्जू साव पूरी घटनाक्रम के बाद पीड़ित के द्वारा भुरकुंडा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन इस मामले पर पुलिस द्वारा इस घटनाक्रम में संलिप्त किसी अपराधियों की धरपकड़ व उद्भेदन नहीं की गई है ।

जिस कारण छोटे बड़े व्यवसायियों में आज भी डर का माहौल बना हुआ है और दुसरी तरफ अपराधकर्मियों का बढ़ता मनोबल चरम सीमा पर कायम है। आज सौंदा बस्ती के ग्रामीण द्वारा घटना में संलिप्त आरोपी को जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।जानकारी अनुसार रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में होने वाली विधानसभा उपचुनाव को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह से व्यस्त हो रही है। अब ऐसे में लोगों की बीच यह चर्चा बना है क्या चुनाव होने तक अपराधियों का तांडव जिले में स्वतंत्रता पूर्वक ऐसे ही चलता रहेगा या पुलिस मामले का जल्द खुलासा कर अपराधियों पर अंकुश लगाने में सफलता प्राप्त कर पाएगी।ज्ञात हो कि क्षेत्र में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं से लोग दहशत में हैं। साथ ही अपराधकर्मियों को लेकर लोगों में गुस्सा भी है। अफसोस अपराधियों के बुलंद हौसले के आगे पुलिस भी पस्त नजर आ रही है। हद तो इस बात का है कि वारदात के बाद पुलिस सिर्फ प्राथमिकी दर्ज करने तक ही सीमित रह गई है। आपको बताते चलें कि समाजसेवी व्यवसाय नेपाल यादव बरकाकाना निवासी पर हुई गोलीबारी मामले का उद्भेदन पुलिस अभी तक नहीं कर पाई है। वर्तमान स्थिति को देख यूं कहें कि अपराधियों में पुलिस का भय नहीं रह गया है। क्या ऐसे में पुलिस द्वारा अपराधकर्मियों का बढ़ती गतिविधियां ग्राफ पर अंकुश लगा पाएंगी क्षेत्र में लोगों के बीच चर्चा का विषय है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
Uncategorized

जी.एम.इंटर महाविद्यालय में क्यूज प्रतियोगिता का आयोजन।

Khabar365news हजारीबाग : जी .एम. इंटर महाविद्यालय, इचाक में एस.आई.आर. (S.I.R.) विषय...

Uncategorized

लिट्टीपाड़ा में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया सीएसपी पर खाता खोलने के नाम पर ₹350 वसूली का आरोप, जांच की मांग

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट पाकुड़/लिट्टीपाड़ा। पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड...

Uncategorized

*रामगढ़ भुरकुंडा रीवर साईड में पुलिस मुठभेड़ में प्रिंस खान गैंग के सक्रिय सदस्य घायल,दो पिस्टल 59 पीस कारतूस बरामद*

Khabar365newsरामगढ़ जिले के भुरकुंडा रीवर साईड केंद्रीय विद्यालय में पुलिस मुठभेड़ में...