BreakingCrimeJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अमन साव के एनकाउंटर पर पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोेरन ने उठाया सवाल बोले- अगर पूछताछ होती तो बड़ा खुलासा हो सकता था

Share
Share
Khabar365news

आज कुख्यात गैंगस्टर अमन साव का एनकाउंटर हो गया। सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई नेता इस फैसले को सही बता रहे हैं लेकिन राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने सवाल खड़ा किया है। उन्होंने कहा है कि डीजीपी पहले ही स्वीकार कर चुके हैं कि जेल से सबकुछ संचालित हो रहा है। तो फिर कार्रवाई क्यों नहीं हुई। आप अमन साव को सुरक्षित करके ला रहे थे, कस्टडी में ला रहे थे तो फिर एनकाउंटर की बात कहां से आ गई। एनकाउंटर किया है तो कोई राज खुलने वाला था। इसलिए इस तरह से एनकाउंटर हुआ है। सीबीआई से मामले की जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा है कि आप अमन साव को सुरक्षा में ला रहे थे। आप उसे पकड़ने नहीं गये थे। जब कोई क्राइम करके दौड़ के जाता है और तब उसको मारा जाता है तो उसे एनकाउंटर कह सकते हैं। जब सारी सुरक्षा के बीच लाया जा रहा था तब एनकाउंटर हुआ तो यह जांच का विषय है। हो सके उससे बहुत कुछ बात निकल सकता था। उसके आप कुछ जानने के लिए ही ला रहे थे। इसकी जांच होनी चाहिए। 

बाबूलाल मरांडी ने एनकाउंटर को बताया सही
वहीं बता दें कि अमन साव के एनकाउंटर को बीजेपी नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सही बताया है। उन्होंने कहा कि झारखंड पुलिस द्वारा एक कुख्यात अपराधी का एनकाउंटर प्रदेश में आपराधिक साम्राज्य चलाने वालों के लिए कड़ा संदेश है। जो कानून को चुनौती देगा, उसका यही हश्र होगा। जनता की सुरक्षा और शांति के लिए ऐसे अपराधियों पर कठोर कार्रवाई आवश्यक है। पुलिस प्रशासन को इसी दृढ़ता से अपनी कार्रवाई जारी रखनी चाहिए।

आज सुबह की है घटना
झारखंड के बड़े गैंगस्टर्स में शामिल अमन साहू पुलिस एनकाउंटर में मारा गया है। मंगलवार को उसे रायपुर जेल से झारखंड पुलिस की रिमांड में रांची लाया जा रहा था। पलामू SP रिष्मा रमेशन के मुताबिक, ‘अमन साहू को NIA के एक मामले में ATS की टीम रायपुर जेल से ला रही थी। जैसे ही स्कॉर्पियो चैनपुर-रामगढ़ रोड़ के अन्हारी ढ़ोढ़ा घाटी पहुंची। अमन साहू के साथियों ने, उसे छुड़ाने के लिए स्कॉर्पियो पर बम फेंका।’ घटना मंगलवार सुबह 9.15 बजे की है। SP रिष्मा रमेशन ने बताया कि, ‘बमबाजी के बाद अमन साहू ने हवलदार राकेश कुमार के हाथ से राइफल छीनकर फायरिंग की कोशिश की। तभी जवाबी कार्रवाई में उसे मार गिराया गया। हवलदार की जांघ में गोली लगी है। उसका इलाज एमएमसीएच पलामू में चल रहा है। ‘

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

मस्ती की पाठशाला” समर कैंप का आयोजन, 150 बच्चों ने लिया भाग

Khabar365newsरांची।श्री पाथवेज़ अकादमी की संचालिका पूजा बागड़िया द्वारा राजकीयकृत मध्य विद्यालय, काँटाटोली,...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अब ट्रैकमैन्टेनर्स भी बन सकेंगे जूनियर इंजीनियर

Khabar365newsधनबाद ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के अपर महामंत्री सह एआईआरएफ वर्किंग...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में 10 दिवसीय आदिवासी जागरूकता कार्यशाला शुरू

Khabar365newsजामताड़ा जिले में आदिवासी समाज को नशा मुक्ति की राह पर ले...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा : जनगणना मैपिंग में बड़ी गड़बड़ी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

Khabar365newsप्रखंड कार्यालय में गुरुवार को उस वक्त भारी हंगामा खड़ा हो गया,...