झारखंडब्रेकिंग

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास देवघर में पूजा करने के बाद बोले- हेमंत राज में हिंदुओं पर हो रहा अत्याचार

Share
Share
Khabar365news

झारखंड : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज देवघर में बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना की। पूजा करने के बाद उन्होंने सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत की और राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने होली के दौरान गिरिडीह में हुई हिंसक झड़प को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। कहा कि भाजपा शासन में किसी की हिम्मत नहीं थी कि सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ सके। उन्होंने आरोप लगाया कि इंडिया गठबंधन पार्ट-2 में दंगे हो रहे हैं। इंडिया गठबंधन पार्ट-1 में भी रांची और लोहरदगा में दंगे हुए थे। पूर्व सीएम ने कहा कि तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति के कारण राज्य में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है।

रघुवर दास ने कहा कि जब-जब कांग्रेस-झामुमो और राजद की सरकार बनती है, तब-तब सांप्रदायिक तनाव बढ़ता है। हमारी सरकार से अपील है कि वह ऐसे उपद्रवियों को चिह्नित करे और उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे। उन्होंने जोर देते हुए कहा इंडिया गठबंधन की सरकार में जिस तरह की स्थिति बनती है यह तुष्टिकरण की राजनीति है। वोट बैंक की राजनीति है। इसी वजह से राज्य में हिंदुओं पर अत्याचार होते हैं। सरकार यदि इस तरह से राजनीति करना चाहेगी तो भाजपा इसका मुंहतोड़ जवाब देगी। उन्होंने सवाल भी उठाए कि क्या हिंदू समाज कभी भी दूसरे त्योहारों पर बाधा उत्पन्न करती है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender








Related Articles
BreakingJharkhandRamgarhझारखंडब्रेकिंग

विप्र फाउंडेशन झारखंड (जोन-6) ने छाते व गमछा वितरित किया गया, प्रदीप शर्मा

Khabar365newsरामगढ़। भीषण गर्मी और अनियोजित बेमौसम बारिश से प्रभावित जरूरतमंदों की सहायता...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पतरातू के कडरू गांव में मंडा पूजा में पहुंचीं पूर्व विधायक अंबा प्रसाद

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड के ग्राम कडरू में...

BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

पीवीयूएनएल मे स्थानीय युवाओं को 75% नौकरी दिया जाए- मनोज कुमार महतो

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रविवार को एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक...

BreakingJharkhandSportsझारखंडब्रेकिंग

अहमदाबाद में RCB और GT के बीच IPL-2026 ट्रॉफी की आखिरी लड़ाई

Khabar365newsIPL-2026 के फाइनल मुकाबले में आज डिफेंडिंग चैंपियन Royal Challengers Bengaluru और...