HazaribaghJharkhandआस्था

रामनवमी महासमिति अध्यक्ष ने सांसद मनीष जायसवाल से की मुलाकात, सांसद ने अंग-वस्त्र भेंटकर किया सम्मान

Share
Share
Khabar365news

शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में रामनवमी जुलूस का सफल संचालन करें महासमिति- मनीष जायसवाल

हजारीबाग रामनवमी महासमिति- 2025 के अध्यक्ष बसंत यादव ने अपने सहयोगियों संग रविवार को हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल से उनके सांसद सेवा कार्यालय परिसर में मुलाकात की और पुष्पगुच्छ भेंटकर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के उत्साह को बरकरार रखते हुए हजारीबाग के ऐतिहासिक ख्यातिपूर्ण रामनवमी को विधिवत तरीके से शांतिपूर्ण वातावरण में संचालित करने को लेकर उनसे गहन चर्चा- परिचर्चा की। महासमिति अध्यक्ष बसंत यादव ने सांसद मनीष जायसवाल का आशीर्वाद और मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस दौरान सांसद मनीष जायसवाल ने बसंत यादव का अंग- वस्त्र ओढ़ाकर स्वागत एवं सम्मान किया ।

सांसद मनीष जायसवाल ने रामनवमी महासमिति अध्यक्ष बसंत यादव से शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में विभिन्न अखाड़ाधारियों से समन्वय स्थापित कर और जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन को सहयोग करते हुए रामनवमी जुलूस का सफल संचालन करने का आग्रह किया ।

मौके पर विशेष रूप से अजय कुमार साहू, अशोक यादव, गणेश तूरी, किशोरी राणा, विजय कुमार, सुनील यादव, विजय कुमार, ऋषि शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

प्रकृति के पर्व सरहुल पर्व पतरातू में धूम, पहुंचे बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी नगाड़े बजाते दिखे।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु प्रकृति पर्व सरहुल पतरातू मे धूमधाम...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातू के पीटीपीएस न्यू मार्केट में शाहिद रघुनाथ महतो जयंती मनाई गई।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु शनिवार को शाहिद रघुनाथ महतो स्मारक...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

सरहुल के अवसर पर हेसला सरना स्थल में ढोल नगाड़े के साथ की गई पूजा अर्चना ।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु केंद्रीय सरना स्थल हेसला में झखरा...