झारखंडब्रेकिंग

तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की जान गई

Share
Share
Khabar365news

पलामू: पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात एनएच 98 पर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों युवक हेलमेट नहीं पहने थे। दो की मौत घटना स्थल पर ही हो गई थी, जबकि एक युवक ने मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृत युवकों की पहचान श्याम परहिया, उपेंद्र परहिया और संतन परहिया के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे पर रुदवा के बैराही मोड़ में बोलेरो से बाइक सवार युवकों की आमने सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और बोलेरो के अगले हिस्से को नुकसान पहुंचा है। टक्कर के बाद गाड़ी छोड़कर बोलेरो चालक फरार हो गया।

तीनों युवक छतरपुर के खजूरी नौडीहा पंचायत के लेवाड़ गांव के रहने वाले थे। घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से तीनों को हादसे के बाद तत्काल छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जिसमें से दो को डॉक्टर ने मृत बताया। वहीं, एक युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने बेहतर ईलाज के लिए मेदिनीनगर रेफर कर दिया। जहां युवक की भी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियो के अनुसार बाइक सवार युवक मेदिनीनगर की ओर से छतरपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा छतरपुर की ओर से आ रही बोलेरो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। बोलरो वाहन बारात लेकर कहीं जा रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि कि बोलेरों और बाइक दोनों की रफ्तार काफी तेज थी। घटना की जानकारी मिलने पर छतरपुर पुलिस मौके पर पहुंचीं और बोलेरो और बाइक को कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए एमआरएमसीएच में भेजा । फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

बिहार में बढ़ेगी गर्मी, कई जिलों में 38 डिग्री तक पहुंचेगा पारा,

Khabar365newsबिहार में आज भी साफ रहेगा आसमान। मौसम विभाग के अनुसार राज्य...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अब शुष्क रहेगा झारखंड का मौसम,

Khabar365newsझारखंड में के सभी जिलों का मौसम अब अगले कई दिनों तक...

BreakingJharkhandPakurझारखंडब्रेकिंग

पत्थर बना हथियार, रिश्तों का हुआ कत्ल… पत्नी की हत्या के आरोपी पति गिरफ्तार

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट पाकुड़: लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के गांदुपरता...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

राजधानी एक्सप्रेस में छूटा महंगा टैबलेट आरपीएफ ने सुरक्षित लौटाया

Khabar365newsआरपीएफ राँची के मण्डल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देश पर आरपीएफ...