झारखंडब्रेकिंग

झारखंड में गर्मी से राहत नहीं, 4 से 5 डिग्री बढ़ेगा तापमान; कई जिलों में लू का अलर्ट

Share
Share
Khabar365news

झारखंड : झारखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, शुक्रवार को राज्य का मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा। हालांकि, 10 मई से गर्मी का प्रकोप तेज होने की संभावना जताई गई है। खास तौर पर देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज जिलों में हीट वेव (लू) चलने की आशंका है।रांची मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि अभी पूरे राज्य में 36 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान है, जो आने वाले दिनों में बढ़ सकता है. अगले पांच दिनों में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक तापमान में वृद्धि हो सकती है. हालांकि, रांची सहित आसपास के कई इलाकों में दोपहर के बाद आसमान में बादल दिखेंगे. इससे इन इलाकों के लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. गुरुवार को भी रांची, धनबाद और जामताड़ा सहित कई इलाकों में बारिश होने से मौसम में कुछ ठंडक महसूस हुई।

विभाग ने बताया है कि 11 से 14 मई के बीच संथाल परगना के अन्य जिलों में भी लू का असर देखा जा सकता है। इसे देखते हुए राज्य में 10 से 14 मई तक यलो अलर्ट जारी किया गया है। आगामी पांच दिनों में झारखंड के अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि संभव है। गिरिडीह, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा और साहिबगंज जैसे जिलों में तेज गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर सकती हैं।

पिछले 24 घंटों की बात करें तो राज्य के कुछ हिस्सों में गर्जन और वज्रपात के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। पूर्वी सिंहभूम के पाटामदा में 64.2 मिमी बारिश हुई, जो राज्य में सर्वाधिक रही। वहीं, गोड्डा में अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस और गुमला में न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने नागरिकों को गर्मी से बचने के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है, विशेषकर दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की हिदायत दी गई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

विस्थापितो परिवारों के लिए रोशन लाल चौधरी ने सदन में किया आवाज बुलंद

Khabar365news“बिना बसाए उजाड़ना बर्दाश्त नहीं, 2000 परिवारों के हक के लिए सदन...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

16 मार्च को 37 राज्यसभा सीटों पर चुनाव, अप्रैल में 22 सदस्यों का कार्यकाल समाप्त

Khabar365newsभारत निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा की रिक्त हो रही सीटों के लिए...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग नगर निगम की करोड़ों की गाड़ियां कबाड़ में

Khabar365newsहजारीबाग से एक बड़ी लापरवाही की तस्वीर सामने आई है। जहां जनता...