देश - विदेशब्रेकिंग

पाक एयरस्पेस बंद, रांची से लंदन की उड़ान के लिए देने पड़ रहे 70 हजार, सऊदी का हुआ 50 हजार

Share
Share
Khabar365news

पाकिस्तान द्वारा भारतीय विमानों के लिए अपना एयरस्पेस बंद किए जाने के बाद अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर बड़ा असर पड़ा है। यूरोप जाने वाली सभी फ्लाइट्स अब ईरान और अफगानिस्तान के रास्ते होकर जा रही हैं, जिससे यात्रा की दूरी और समय दोनों बढ़ गए हैं। इसका सीधा असर किराए पर पड़ा है। यूरोपीय देशों के लिए फ्लाइट का किराया करीब 50% तक बढ़ गया है। उदाहरण के तौर पर, रांची से लंदन जाने वाले यात्रियों को पहले जहाँ 40,000 में टिकट मिल जाता था, अब वही टिकट 70,000 तक का हो गया है। अमेरिका की उड़ानों का किराया  60,000 से बढ़कर  90,000 तक पहुँच गया है।

दूसरी ओर, खाड़ी देशों के लिए फ्लाइट्स अरब सागर से होकर जा रही हैं, जिससे ईंधन की लागत बढ़ गई है। इसका असर सऊदी अरब, दुबई और कुवैत जैसी जगहों पर भी देखा जा रहा है, जहाँ किराया 30% तक बढ़ा है। झारखंड चैंबर के कार्यकारिणी सदस्य और टूरिज्म कमेटी के चेयरमैन शैलेश अग्रवाल का कहना है कि खाड़ी देशों में जाने वालों पर पाकिस्तान के एयरस्पेस बंद होने का सीधा असर नहीं पड़ता, लेकिन यूरोप की दिशा में यह एक बड़ी बाधा बनकर सामने आया है।

इसके अलावा, पाकिस्तान सीमा से लगे पंजाब, गुजरात, शिमला और मनाली जैसे इलाकों के एयरपोर्ट्स से उड़ानें अस्थायी रूप से बंद कर दी गई हैं। यात्रियों को अब मेट्रो शहरों से बोर्डिंग करनी पड़ रही है। युद्ध जैसे हालात को देखते हुए कई एयरलाइंस ने अपनी फ्लाइट्स की संख्या भी कम कर दी है। यात्रियों में अनहोनी की आशंका के चलते खाड़ी देशों में जाने वालों की संख्या में भी गिरावट आई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingGODDAJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गोड्डा में फुटबॉल फाइनल के दौरान बड़ा ऐलान,

Khabar365newsगोड्डा। जिले के ठाकुरगंगटी में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

पलामू में CSP लूट की कोशिश नाकाम, ग्रामीणों ने दो आरोपियों को दबोचा

Khabar365newsपलामू। जिले में CSP लूट की कोशिश को ग्रामीणों की तत्परता से...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

करम पर्व पर CM हेमंत सोरेन की शुभकामनाएं,

Khabar365newsरांची। प्रकृति महापर्व करम पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में NGT की रोक के बावजूद अवैध बालू खनन का आरोप,

Khabar365newsजामताड़ा। जिले में NGT की रोक के बावजूद अवैध बालू खनन जारी...