झारखंडब्रेकिंग

प्रथम महापौर ने निजी खर्च से भरवाए गड्ढे, प्रशासन की चुप्पी पर उठाए सवाल

Share
Share
Khabar365news

चैनपुर : चैनपुर-नेउरा रोड की जर्जर स्थिति को देखते हुए रांची की प्रथम महापौर अरुणा शंकर ने पहल करते हुए निजी खर्च पर जीएसबी (ग्रेनुलर सब-बेस) मंगवाकर सड़क के गड्ढों को भरवाया और मार्ग को समतल करवाया।
इस दौरान उन्होंने कहा, “हमारे सांसद आने वाले हैं। मैं उनसे इस मार्ग की मरम्मत जल्द कराने का अनुरोध करूंगी, ताकि बारिश से पहले यह रास्ता चलने लायक बन सके।” प्रशासन की उदासीनता पर नाराज़गी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा, “आखिर क्यों अब तक यह सड़क नहीं बन पाई? अगर नई सड़क नहीं बन रही थी, तो कम से कम जीएसबी डालकर अस्थायी मरम्मत तो की जा सकती थी। धरना-प्रदर्शन और आश्वासन तो बहुत हुए, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। लगता है प्रशासन किसी बड़ी दुर्घटना का इंतज़ार कर रहा है।”

महापौर ने बताया कि इस विषय को उन्होंने सांसद और वित्त मंत्री दोनों के संज्ञान में रखा है और उन्हें जल्द समाधान का आश्वासन भी मिला है। उन्होंने दोहराया कि “मैं एक बार फिर सभी संबंधित अधिकारियों से अनुरोध करती हूं कि इस मार्ग का काम जल्द शुरू कराया जाए।”

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

बोकारो: केन्दुआडीह के पास सड़क धंसी,

Khabar365newsधनबाद–बोकारो मुख्य मार्ग पर केंदुआडीह थाना के पास अचानक सड़क बीचों-बीच करीब...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

बर्थडे पार्टी में ले गई सहेली, फिर फ्लैट में छात्रा से हुआ रेप; रांची की घटना

Khabar365newsरांची के बरियातू थाना क्षेत्र के एक हॉस्टल में रहने वाली छात्रा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में बढ़ेगी भीषण गर्मी, 20 अप्रैल के बाद तापमान 40°C के पार; लू का खतरा

Khabar365newsझारखंड में अब भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। 20 अप्रैल के...