Home Breaking पैसे का लालच देकर नौ साल की बच्ची को ले जा रहे एक युवक की ग्रामीणों ने की जमकर पिटाई Iपुलिस ने युवक को लिया हिरासत मे
BreakingCrimeJharkhandRamgarh

पैसे का लालच देकर नौ साल की बच्ची को ले जा रहे एक युवक की ग्रामीणों ने की जमकर पिटाई Iपुलिस ने युवक को लिया हिरासत मे

Share
Share

रामगढ़ /रामगढ जिले के मांडू प्रखंड अंतर्गत कुजू ओपी क्षेत्र के ग्राम बंधिया में रविवार को ग्रामीणों ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंचे कुजू ओपी पुलिस ने आक्रोशित भीड़ से युवक को लेकर आपी ले आई है। कुजू ओपी पुलिस के कब्जे से जिस नव युवक को रखा गया है, वह पूछताछ में खुद को पेटरवार निवासी विशाल तिवारी पिता स्व दिलीप तिवारी बताया है। ग्राम बंधिया के ग्रामीणों के अनुसार यह युवक रविवार दिन के करीब 11 बजे मवेशी चरा रही गांव की एक नौ वर्षीय बच्ची को बीस रुपए देकर अपने साथ ले जाने के प्रवास में था। लेकिन बच्ची भाग कर ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। ग्रामीणों ने जब युवक का पीछा किया तो वह झाड़ियों में छिप गया। भीड़ में मौजूद लोगों ने युवक को पकड़ने के बाद उसकी पिटाई शुरू कर दी। इस मामले की जानकारी किसी ने कुजू ओपी पुलिस को मोबाइल के माध्यम से दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर पिटाई कर रहे ग्रामीणों की भीड़ से युवक को
अपने कब्जे में लेकर स्थानीय नर्सिंग होम में प्राथमिक उपचार कराने के बाद मामले के संबंध में पूछताछ के लिए ओपी ले आई है। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह बिस्कुट खाने के लिए बच्ची को पैसे दे रहा था। यह उसकी आदत है । लेकिन ग्रामीण बच्चा चोर कहते हुए मेरी पिटाई शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

मांडू से मोहम्मद साबिर की रिपोर्ट

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए आकलन शिविर आयोजित

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड कार्यालय में ALIMCO (भारतीय...