झारखंडब्रेकिंग

रांची में भीषण सड़क हादासा, 5 युवक गंभीर रूप से घायल; कार-बाइक के उड़े परखच्चे

Share
Share
Khabar365news

रांची के कटहल मोड़ स्थित पुनदाग ओपी क्षेत्र के पास सोमवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। हादसा नाथ मेंशन अपार्टमेंट के निकट उस समय हुआ जब एक तेज़ रफ्तार कार ने दो बाइक को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार और बाइक के परखच्चे उड़ गए, और पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और उन्होंने सड़क पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोगों की मांग थी कि इस क्षेत्र में बार-बार हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए स्पीड ब्रेकर (ब्रेकर) बनाया जाए। भीड़ को शांत करने के लिए मौके पर पहुंचे पुनदाग ओपी प्रभारी ने लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी मांग पर कार्रवाई की जाएगी, जिसके बाद जाम को हटाया जा सका। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह इलाका पहले से दुर्घटनाजनक ब्लैक स्पॉट बन चुका है। बीते कुछ वर्षों में यहां आधा दर्जन से अधिक लोगों की जान जा चुकी है, लेकिन अब तक प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

साउथ चाइना सी में चीन की बढ़ती ताकत,

Khabar365newsनई दिल्ली। दक्षिण चीन सागर में चीन की सैन्य और रणनीतिक मौजूदगी...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

BJP की चाल में फंसी कांग्रेस या खेल रही बड़ा राजनीतिक दांव

Khabar365newsनई दिल्ली। ‘वंदे मातरम्’ के गायन को लेकर भाजपा और कांग्रेस के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

कोलंबो टेस्ट में श्रीलंका का पलटवार,

Khabar365newsकोलंबो। भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

CJP की नई टीम का ऐलान, सुधीर सांगवान और सिद्धांत भारद्वाज बने राष्ट्रीय प्रवक्ता

Khabar365newsनई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने मंगलवार को संगठन में बड़ा...